Skip to main content

डिजिटल इंडिया: फिर भी टाट-पट्टी पर ही बैठेगा 'भविष्य'


सतना। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में महज एक दिन का समय ही शेष है, ऐसे में जहां एक ओर माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है, वहीं दूसरी ओर जिले में कई ऐसे परीक्षा-केन्द्र हैं, जहां बच्चें फर्नीचर के अभाव में जमीन में बैठकर परीक्षा देंगे।
हालांकि करीब 2 महीना पूर्व भी सभी केन्द्रों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर फर्नीचर व्यवस्था करने के लिए कहा गया था, बावजूद इसके फर्नीचर की कमी दूर नहीं की जा सकी। जानकारी के मुताबिक जिले के ग्रामीण- अंचलों के 30 ऐसे परीक्षा केन्द्र हैं, जहां फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा सकी। एक अनुमान के मुताबिक करीब 8 हजार विद्यार्थी टाटफट्टी में बैठकर परीक्षा देंगे। 1 मार्च से 12वीं का पहला और 5 मार्च से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी। 
परसमनिया के छात्र उचेहरा में देंगे परीक्षा- जिले के 95 परीक्षा केन्द्रों में से सबसे ज्यादा दूरी का केन्द्र परसमनिया पठार के अंतर्गत आने वाले चार स्कूल हैं। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उचेहरा के सरस्वती स्कूल को केन्द्र बनाया गया है। शिक्षा विभाग ने छात्रों के रूकने के लिए छात्रावास व्यवस्था के साथ आने-जाने के लिए प्राचार्यों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।
20 उड़नदस्ता दल की रहेगी पैंनी नजर
जानकारी के मुताबिक नकल रोकने के लिए इस बार करीब 20 उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं, जिनमें शिक्षा विभाग से आठों ब्लॉक में एक-एक, डीईओ, डीपीसी और एडीपी की एक-एक टीम भी जिले भर के परीक्षा केन्द्रों में अपनी औचक दबिश देगी। इसके अलावा कलेक्टर मुकेश शुक्ला ने सभी ब्लॉकों में अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने को कहा गया है, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार शामिल रहेंगे। इसके अलावा मण्डल की ओर से भी एक उड़नदस्ता कभी भी औचक निरीक्षण कर सकता है। 
कल से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षाएं 
सतना समेत प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षाओं का शंखनाद गुरूवार से होने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा की शुरूआत 12वीं के पेपर के साथ होगा। बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस साल 95 केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें संवेदनशील और अति संवेदनशील 17-17 केन्द्र हैं। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 59 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
एसएएफ पहरे के बीच एडी क्षेत्र में होगी परीक्षा
दस्यु प्रभावित क्षेत्र में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के मन से भय मिटाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए है। दो अति संवेदनशील केन्द्र पाथर कछार और नकैला में विशेष सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही दोनों केन्द्रों के परीक्षा के दौरान पुलिस चेकपोस्ट और पेट्रोलिंग करेगी। दोनों केन्द्रों के बीच करीब 18 किलोमीटर का अंतर है। पुलिस की विशेष निगरानी के लिए 75 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। 
संवेदनशील परीक्षा केन्द्र, सोहावल- माधवगढ़ उमावि, रैगांव उमावि, मैहर-लटागांव, आमातारा, अमरपाटन- कन्या अमरपाटन, कटहा, मुकुंदपुर, बेला, रामनगर- सगौनी। नागौद- शिवराजपुर, आइडियल स्कूल। रामपुर बाघेलान- गौरेया, चोरमारी, खम्हरिया, गुडूहुरू, मां सावित्री सगौनी, मैहर-नादन। 
अति संवेदनशील, सोहावल- टिकुरिया टोला, बगहा, कामता टोला, सिविल लाइन, धवारी हाईस्कूल, खूंथी मिडिल स्कूल। अमरपाटन- उत्कृष्ट अमरपाटन, ताला हायर सेकेण्डरी। उचेहरा- कन्या उचेहरा, नागौद- कन्या नागौद, मझगवां- बालक मझगवां, नकैला, पाथर कछार। रामनगर- मर्यादपुर, मिरगौती। मैहर- मॉडल स्कूल मैहर, कन्या रामपुर बाघेलान। 
फैक्ट फाइल
12वीं  में छात्र संख्या
नियमित     19877
स्वाध्यायी    2909
व्यवसायिक    67
10वीं के परीक्षार्थी
नियमित    30790
स्वाध्यायी    4926

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...