Skip to main content

स्कूल में परीक्षाओं के साथ विधायक ने बार बालाओं का डांस करवाया


टीकमगढ़। मप्र में सत्ता की ठसक का मामला सामने आया है। शिक्षा का मंदिर अश्लील डांस का केन्द्र बना दिया गया वो भी उस समय जबकि स्कूल में परीक्षाएं चल रहीं थी। एक ही समय में स्कूल में छात्र परीक्षा दे रहे थे और मैदान में बार बालाएं तेज संगीत पर अश्लील ठुमके लगा रहीं थीं। मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनगढ़ का है। जहां पिछले तीन दिनों से पूर्व मंत्री स्व. सुनील नायक स्मृति वॉलीबॉल एवं विधायक कप टूर्नामेंट कार्यक्रम चल रहा है। इसी दौरान बार बालाओं को डांस करवाया गया। इसी स्कूल में 2 फरवरी से 26 फरवरी तक जहां एक ओर माध्यमिक शिक्षामण्डल द्वारा कक्षा 9 व 11 की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही है. 

विधायक संयोजक और महिला मंत्री मुख्य अतिथि
एक ओर जहां स्कूल में परीक्षाएं हो रही हैं वहीं दूसरी ओर उसी स्कूल प्रांगण में पूरे दिन टूर्नामेंट के मैच खेले जा रहे हैं. इस वजह से बच्चों को परीक्षा दे पाना मुश्किल हो रहा है. जिन कक्षों में छात्रों को परीक्षा देना चाहिए वहां बाहर से मैच खेलने आई टीमें रूकी हुई हैं और इस शोर-शराबे के बीच छात्रों की परीक्षाएं स्कूल की छत पर जमीन पर बिठाकर कराई जा रही है. ऐसा भी नहीं है कि इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के आला अधिकारियों को न हो, वह भी इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हो रहे हैं. बुधवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास राज्यमंत्री ललिता यादव कार्यक्रम संयोजक पृथ्वीपुर विधायक अनीता नायक के साथ उपस्थित रही थीं.

मर्यादाएं हुईं तार-तार
मोहनगढ़ के शासकीय माध्यमिक स्कूल में सत्ता के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में न केवल नियम कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं बल्कि स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मौजूदगी में खुलेआम अश्लील डांस के चलते मर्यादाएं भी तार-तार हुई हैं.

परीक्षा के दौरान स्कूल में चल रहा है कार्यक्रम
आमतौर पर परीक्षाओं के दौरान छात्र शांत वातावरण में दिन-रात कड़ी मेहनत करके परीक्षा उत्तीर्ण करना चाहते हैं. अगर इनकी इस पढ़ाई में किसी प्रकार का कोई खलल उत्पन्न हो तो उसका असर उनके परीक्षा परिणाम में साफ तौर पर नजर आता है. लेकिन, टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय विधायक कप के भव्य कार्यक्रम के चलते न तो छात्र सही ढंग से स्कूल में परीक्षा दे पा रहे हैं और न ही सुबह से देर रात तक तेज ध्वनि से बजने बाले साउण्ड के चलते अपने घरों पर पढ़ाई कर पा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि ऐसे में उनका भविष्य खराब हो रहा है. यही बात छात्रों के अभिभावक भी कह रहे हैं. छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि इस ओर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही स्कूल प्रबंधन.

जिला शिक्षाधिकारी को नहीं है जानकारी
इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुये जिला शिक्षाधिकारी बी.एल. लुहारिया का कहना है कि इस संबंध में मेरे पास न तो किसी अभिभावक द्वारा और न ही स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई शिकायत की गई है और न ही स्कूल प्रांगण में इस प्रकार के कोई कार्यक्रम की स्वीकृति मेरे द्वारा और न ही स्कूल द्वारा स्वीकृति दी गई है.

सत्ता की हनक में दरकिनार हुआ छात्रों का भविष्य
जानकारी के मुताबिक यहां सत्ताधारी पार्टी की विधायक अनीता नायक के पति और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुनील नायक की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय विशाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का कार्यक्रम स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया. जबकि स्कूल में माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 9 और 11वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. इसके बावजूद भी सत्ता की हनक देखिए कार्यक्रम संयोजक विधायिका ने न तो इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग से और न ही स्कूल प्रबंधन से कोई स्वीकृति ली और सैकड़ों छात्रों के भविष्य को दरकिनार करते हुए परीक्षाओं के दौरान स्कूल प्रागंण में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...