Skip to main content

कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्थाई स्टॉपेज बना डभौरा स्टेशन


रीवा। जिले का पहला रेलवे स्टेशन का दर्जा रखने वाले डभौरा स्टेशन में कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी को स्थाई स्टॉपेज दे दिया गया है। होली पर्व के तीन दिन पहले मिली इस सौगात से समूचे डभौरा अंचल में हर्ष का माहौल व्याप्म है। कानपुर-चित्रकूट एक्सप्रेस का प्रदेश में यह पहला स्टॉपेज है।
डभौरा क्षेत्र की निराश और उदास जनमानस को रेल विभाग में सांसद रीवा जर्नादन मिश्रा द्वारा एक नई उपलब्धि मिली है। 25 फरवरी से शुरू की गई कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस 22441-22442 अब प्रतिदिन डभौरा में स्टापेज मिल गया है। चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले दिन यह ट्रेन तो थू्र निकल गई तो डभौरा क्षेत्र की आम जनमानस में बड़ी मायूसी व उदासी देखने को मिली लेकिन उसी दिन से सांसद प्रतिनिधि रेल राजीव खंडेलवाल को डभौरा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं जागरुक नागरिकों ने दूरभाष के माध्यम से अपना दुखड़ा सुनाया। उसके तुरंत बाद सांसद श्री मिश्रा ने एक्शन लेते हुए 26 फरवरी यानि दूसरे दिन ही इंटरसिटी एक्सप्रेस का परमानेंट स्टापेज करा दिया। इस ट्रेन का समय सारणी कानपुर से 6:30 से चलकर 9:40 इलाहाबाद और 11:16 पर डभौरा एवं 12 बजे मानिकपुर एवं 12:30 बजे कर्वी पहुंचेगी। इसी प्रकार कर्वी से 4 बजे चलकर 4:20 में मानिकपुर और 4:55 पर डभौरा तथा 6:05 पर इलाहाबाद होते हुए रात्रि 9:40 पर कानपुर पहुंचेगी। इस प्रकार से सांसद के प्रयास से डभौरा स्टेशन में और भी विकास के कार्य चल रहें है।
सांसद के प्रयास से मिली होली की सौगात
क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता एवं डभौरा क्षेत्र के आम जनमानस द्वारा सांसद जनार्दन मिश्रा को बधाई दी गई है। इस ट्रेन का एक मात्र मध्यप्रदेश में स्टॉपेज डभौरा ही है। इस ट्रेन के रुकने से डभौरा का व्यापार और बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थी और कामतानाथ के दर्शन करने जाने वाले दर्शनार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। निकट भविष्य में और भी ट्रेनों का स्टापेज डभौरा को मिलने संबंधी जानकारी सांसद रेल प्रतिनिधि राजीव खंडेलवाल द्वारा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...