Skip to main content

विदाई के बाद CAR से कूदकर हाईप्रोफाइल दुल्हन भाग गई


बिहार में प्रेम विवाह के ठीक बाद दुल्हन द्वारा दूल्हे पर रेप का आरोप लगाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. मामला इतना पेचीदा रहा कि पुलिस को भी घंटों लग गए यह सोचने में कि कौन-कौन सी धाराओं में केस दर्ज किया जाए. लड़का और लड़की बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं और 2012 से ही लिव-इन में रह रहे थे। 9 फरवरी की रात विधि-विधान से दोनों परिवारों के सामने शादी करने के बाद अचानक अगली सुबह न जाने क्या हुआ कि दूल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार वालों पर रेप सहित दहेज और जान से मारने तक के आरोप लगा डाले.

मामला बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके का है. त्रिपोलिया गेट के रहने वाले वैभव आनंद की 9 फरवरी की रात शादी हुई. अगली सुबह जब वह दूल्हन बनी अपनी प्रेमिका को विदा कर ले जाने लगा तो बीच रास्ते में दूल्हन कार से कूदकर भाग गई और सीधे थाने जा पहुंची. लड़की की शिकायत पर कदमकुआं थाने में वैभव आनंद, दूल्हे के भाई सौरभ आनंद, पिता आलोक कुमार और दूल्हे के फूफा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

लड़की का आरोप है कि विदाई के समय कार में उसका दूल्हे के साथ झगड़ा शुरू हो गया. दूल्हे ने उसका गला दबाकर हत्या करनी चाही. जब लड़की कार से निकलकर भागने की कोशिश करने लगी तो कार चला रहे दूल्हे के फूफा ने कार को लॉक करने की कोशिश की. लड़की ने दूल्हे पर अपने सारे गहने लूटने का भी आरोप लगाया है. इतना ही नहीं लड़की दूल्हा पक्ष पर दहेज में महंगी कार मांगने के अलावा जातिसूचक गाली देने का भी आरोप लगाया है. 

लड़का पक्ष का कहना है कि जब लड़का और लड़की खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उन्होंने आपसी रजामंदी से 2012 में ही मंदिर में शादी कर ली थी, फिर रेप का आरोप गलत है. लड़की के घरवालों का भी कहना है कि सबकुछ दहेज की लालच में हुआ. लड़के वाले 25 लाख रुपये का गिफ्ट चाहते थे लेकिन दहेज नहीं दिया गया, जिससे लड़के वाले नाराज थे और लड़का शादी के मंडप से भाग रहा था. 

जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की स्कूल टाइम से एकदूसरे को जानते हैं. लड़का मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है, जबकि लड़की हाई प्रोफाइल फैमिली से है. लड़की के दादा एडीजी रह चुके हैं और उसके परिवार में कई लोग पुलिस व अन्य उच्च पदों पर हैं.

लड़का दिल्ली में एक एयरलाइंस कंपनी में कार्गो मैनेजर है. लड़का और लड़की ने 2012 में अपनी मर्जी से मंदिर में शादी कर ली थी और तब से ही दोनों लिव इन में रह रहे थे. अब परिवार वालों की मर्जी के बाद दोनों विधि विधान से शादी के लिए तैयार हुए थे.

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...