Skip to main content

RSS नेता की डर्टी पिक्चर वायरल, BJP नेता का बेटा और कथावाचक भी


आगरा। यहां एक आरएसएस नेता और भागवत कथा वाचक के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अश्लील फोटो वायरल हो गए। नेता शादी-शुदा और बेटियों का बाप है। अभी वर्तमान में आरएसएस के बड़े समरसता संगम में भी उसे अहम जिम्मेदारी मिली हुई है। पूर्व में ब्रज में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके सैयां निवासी एक संघ नेता का बेटा कथित आरएसएस का जिला स्तर का पदाधिकारी है। बेटा पदाधिकारी होने के साथ-साथ भागवतकथा वाचक भी है और वर्तमान में मथुरा में रहता है।

कथित आरएसएस पदाधिकारी बेटे के यहां हारमोनियम सीखने आने वाली महिला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। महिला की शादी के बाद भी यह सिलसिला चालू था। महिला के पति ने इसका विरोध किया था और पत्नी को लेकर आगरा शहर में रहने लगा था।  इसके बाद भी कथित नेता के घर आकर संबंध बनाने से परेशान पति ने घर पर सीसीटीवी लगवा दिए थे। पत्नी ने काफी हंगामा किया था। चार माह पूर्व सैयां में महिला ने पति के खिलाफ फेसबुक से छेड़छाड़, मोबाइल से छेड़छाड़ और अश्लील फोटो डालने जैसे आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। पति अभी जमानत पर बाहर है। 

कल शाम अचानक आगरा के एक वाट्सअप ग्रुप पर अचानक कथित आरएसएस पदाधिकारी और उक्त महिला के कई अश्लील फोटो डाल दिए गए। बाकायदा यह भी लिखा गया कि पिता भाजपा और संघ का कार्यकर्ता है। इसके बाद कुछ ही देर में यह तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो गई। 

घटना के बाद भाजपा और संघ का कोई भी पदाधिकारी इस पर अपना पक्ष नहीं रख रहा है। बेटे पर इसी माह आगरा के सुनारी गांव में कथित आरएसएस के समरसता संगम में मोहन भागवत के कार्यक्रम की जिम्मेदारी इसी कथित आरएसएस नेता की है।

नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अवैध संबंधों के चक्कर मे महिला का पति बर्बाद हो गया था और उसका परिवार टूट गया था। पति ने ही गुस्सा निकालने को यह तस्वीरें वायरल की है इसके अलावा इस मामले में न तो कोई नेता और न ही कोई अधिकारी बयान दे रहें हैं।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...