Skip to main content

TRIAL कंप्लीट, आज शाम से शुरु हो जाएगा सतना स्टेशन में वाई-फाई


सतना। विंध्य के रेलवे स्टेशनों को हाई स्पीड नेटवर्क में तब्दील करने में जुटा रेलवे बोर्ड आज शाम से पूर्ण रूप से सतना स्टेशन में वाई-फाई सेवा शुरु कर देगा। डिजिटल इंडिया के तहत भारतीय रेलवे ने पहल करते हुए देश भर के ए प्लस एवं ए श्रेणी के चार सौ रेलवे स्टेशनों में वाई-फाई सुविधा देने की योजना बनाई गई है। इस योजना में विंध्य के सतना, मैहर एवं रीवा स्टेशन भी शामिल हैं।
बताया जाता है कि रेल-टेल कार्पोरेशन ने अक्टूबर माह में ही सतना स्टेशन में Wi-Fi का काम पूरा कर लिया था। जिसके बाद इसे अब तक ट्रायल में रखा गया था। हालांकि इस बीच भी यात्री स्टेशन में वाई-फाई का आनंद उठाते थे लेकिन रेलवे ने किसी तरह की यह घोषित जानकारी यात्रियों को स्टेशन में अभी तक नही दी थी कि इस स्टेशन में हाईस्पीड इंटरनेट की वाई-फाई सुविधा है लेकिन अब वाई-फाई उद्घाटन के बाद स्टेशन पर इस सुविधा के उपलब्ध होने के डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।
उद्घाटन सांसद गणेश सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर मण्डल के सीनियर डीएसटी जेपी मीना एवं कामर्शियल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय अधिकारी भी शामिल होंगे। बताया जाता है कि जल्द ही मैहर एवं रीवा स्टेशन में भी वाई फाई के कार्य को पूरा करने की बात कही जा रही है। रेल टेल कार्पोरेशन ने वाई फाई लगाने का ठेका महेन्द्रा टेक कम्पनी को दिया था।
जानकार बताते हैं कि स्टेशन में वाई फाई का उपयोग करने के लिए अपने स्मार्ट फोन में वाईफाई को आॅन करना होगा। इसके बाद रेलटेल के नेटवर्क जाकर क्लिक करना होगा और अपना मोबाइल नम्बर डालेंगे। इसके बाद आपको एसएमएस आएगा जिसमें चार अंकों का नम्बर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के आप्सन में 4 अंकों का नम्बर डालना होगा और आप फ्री वाई फाई का आंनद उठा सकेंगे। बताया जाता है कि किसी भी वाई फाई की युक्त स्मार्ट डिजाइन पर एचडी वीडियो बिना किसी रुकावट के देखा जा सकेगा। यात्री अपने गंतव्य स्टेशन की जानकारी एवं ट्रेन की लोकेशन भी सर्च कर सकेंगे। इससे डिजिटल साक्षरता एवं कनेक्टिीविटी बढेगी। 
शहर में विगत माह पहले टाउन हाल में भी सांसद द्वारा वाई फाई का उद्घाटन किया गया था लेकिन कुछ ही दिनों बाद यह सुविधा डगमगा गई जिसकी सुध लेने वाला अब कोई नहीं है और लोगों की उम्मीद टूट रही है। 
फैक्ट फाइल 
  •  स्टेशन में 19 एक्सेस प्वाइंट 
  • 1 प्वाइंट की रेंज 50 मीटर
  • आधे घण्टे तक 30 एमबीपीएस तक की स्पीड 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...