रायपुर। सुकमा में 9 जवानों के शहीद होने के एक दिन के बाद ही बुधवार को एक ग्रेनेड में विस्फोट के कारण तीन जवान घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के अरनपुर कैंप में सर्चिंग के लिए निकलने से पहले ही यूबीजीएल का हेंड ग्रेनेड फटने से तीन जवानों की हालत सीरियस हो गई है।
सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन में हुए इस हादसे में सूत्रों के मुताबिक सभी जवान नक्सली इलाकों में सर्चिंग अभियान के लिए निकलने वाले थे, लेकिन तभी ग्रेनेड फट गया। हादसे में तीन जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर रैफर किया गया है। हादसे के बाद आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Comments
Post a Comment