Skip to main content

शादी के 2 दिन पहले दूल्हे ने किया युवती का रेप


बालाघाट/वारासिवनी।वारासिवनी के समीप सिकन्द्रा गांव में शर्मसार कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक युवक ने 2016 में एक युवती को प्यार के जाल में फंसाया और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। चुपके चुपके उसने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। चौंकाने वाली बात तो यह है कि शादी के ठीक 2 दिन पहले उसने प्रेमिका को बुलाया और उसका बलात्कार किया। दुल्हे मियां जब घोड़ी पर चढ़कर शादी के लिए निकल रहे थे, तभी पुलिस आ धमकी और अब दुल्हे राजा सलाखों के पीछे हैं। 

ग्राम सिकन्द्रा के वार्ड नं.16 नदीटोला निवासी दिनेश पिता मनीष मरठे का अपनी ही वार्ड की 24 वर्षीय युवती के साथ वर्ष 2016 से प्रेम प्रंसग चल रहा था। इस दौरान शादी का प्रलोभन देकर युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिये। इधर दिनेश ने किसी अन्य युवती से विवादह स्वीकार कर लिया। विवाह लालबर्रा क्षेत्र में तय हुआ। 31 मार्च 2018 को उसका विवाह होना था। युवक ने प्रेमिका को शादी के 2 दिन उसे बुलवाया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया।

31 मार्च को जब दिनेश और उसके परिजन बारात लेकर शादी के लिये घर से रवाना ही होने वाले थे उसी समय वारासिवनी पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी और दूल्हे राजा बने दिनेश को गिरफतार कर पुलिस थाना ले आई। पिडित युवती ने दिनेश के खिलाफ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुये लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने 2 दिन पूर्व मोबाईल फोन के माध्यम से उसके द्वारा भेजे गये संदेश को भी पुलिस को दिखलाया और अवगत कराया की सन 2016 से 29 मार्च 2018 तक उसे शादी का प्रलोभन देते हुये उसका शारीरिक शोषण किया और अब वह उसे छोडकर किसी अन्य युवती से विवाह रचाने जा रहा है।

पुलिस ने पिडित युवती की शिकायत पर दिनेश मरठे के विरूद्ध भादवि की धारा 376,2एन,417 का प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए पीड़ित युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। दूल्हे राजा को पुलिस ने जब उसके घर से पुलिस थाना लाया तो उसके पीछे पीछे गांव के अनेक लोग जिसमें उसके परिजन भी शामिल थे पुलिस थाना पहुंच गये थे। जब उन्हें पुलिस से वास्ताविकता का पता चला तो वे शर्मशार होकर लौट गये।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...