Skip to main content

7 भैयाओं ने मिलकर किया लड़की का सरेआम चीरहरण | CRIME NEWS


जहांनाबाद (बिहार)। सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का एक VIDEO वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये बिहार के जहांनाबाद जिले के किसी गांव की है। और शनिवार देर रात से ये वायरल हो रहा है। रविवार को पुलिस ने इस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। जहांनाबाद एसपी मनीष कुमार ने कहा कि VIDEO के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष 3 को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

जहानाबाद पुलिस अधीक्षक मनीष ने आज तक को जानकारी दी है कि अब तक इस पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी तीन की तलाश जारी है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान घटनास्थल पर मौजूद एक मोटरसाइकिल के के आधार पर की है जिस पर जहानाबाद का नंबर था. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सातों मिलकर लड़की पर किस तरह से यौन हमला कर रहे हैं। वो बार बार उन्हे नहीं भैया... नहीं भैया... करके चीख रही है लेकिन कोई उस पर रहम नहीं कर रहा है। 

वीडियो के जरिए सांप्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश
वीडियो को कुछ लोगों द्वारा नफरत भरे संदेशों के साथ प्रसारित करने पर उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि गलत चीजों को एकदूसरे से साझा ना करें. सामाजिक सौहार्द बिगड़नेवाले वीडियो साझा करने से परहेज करें. इस मामले में कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान है. इस संबंध में उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में सत्यता पायी गयी, तो शरारती किस्म के युवकों की गिरफ्तारी भी होगी. मामला उनके संज्ञान में है. वह खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

मामले की जांच के लिए 2 SIT गठित
मामले की गंभीरता को समझते हुए पटना रेंज के IG नैयर हसनैन खान ने भी एक एसआईटी का गठन किया और आरोपियों की तलाश कर रही है. आईजी ने मामले की जांच के लिए गठित SIT में एएसपी (ऑपरेशन) और जहानाबाद के एसपी को शामिल किया गया है.

छेड़छाड़ करने वाले 4 गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
जहानाबाद के एसपी ने बताया है कि उन्होंने नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक श्यामसुंदर सिंह के लिखित बयान पर बाइक के मालिक सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वायरल वीडियो में दिख रहे बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है और चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

इस एसआईटी में पटना के एएसपी (ऑपरेशन), जहानाबाद के एसपी और दो जिला स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इन अधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह वारदात जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भरथुआ नहर पर हुई है.

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...