सतना। कमिश्नर रीवा संभाग महेशचन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को अपने सतना प्रवास के दौरान सतना हवाई पट्टी और मैत्री पार्क के बीच में विकसित किये गये सार्वजनिक सभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सतना शहर मे सार्वजनिक कार्यों एवं मेला आम सभाआें के लिये एक बडे सभा आयोजन स्थल की आवश्यकता थी।
सतना हवाई पट्टी के बीच इस बडे स्थान को विकसित किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के 27 अप्रैल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सम्मेलन के लिये भी यही स्थान प्रस्तावित था। कमिश्नर रीवा संभाग श्री चौधरी ने सार्वजनिक सभा स्थल के चयन और उसे विकसित करने की सराहना करते हुये इस कार्यक्रम स्थल का उपयोग बहुउद्देशीय रूप में करने के निर्देश दिये।
आज लेंगे बैठक
रीवा संभाग के संभागायुक्त महेश चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में 28 अप्रैल को प्रात: 11़.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में आयोजित की गई है। कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित विभागीय गतिविधियों की जानकारी के फोल्डर सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
कमिश्नर महेशचन्द्र चौधरी दोपहर बाद जिले के गेंहू खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण भी करेगें।

टटोलेंगे अस्पताल की नब्ज
रीवा संभाग के नवागत संभागायुक्त महेश चन्द्र चौधरी शनिवार को सुबह 8 बजे जिला-अस्पताल सतना का निरीक्षण करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। जिले के आला-अफसरों के साथ पहुंचेंगे। निरीक्षण की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को पहले से ही हैं, लिहाजा यह सब तो प्री-प्लान के तहत् हो रहा है। संभागायुक्त के आगमन में अस्पताल में कायाकल्प, सफाई तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी, ओपीडी में नई एलईडी टीवी लगा दी गई है, कुर्सियां भी लग गई हैं।

Comments
Post a Comment