Skip to main content

हाई टेम्प्रेचर से मौसम में बदलाव, बादलों के साथ हो रही बूंदाबांदी


रीवा। 
हाई टेम्प्रेचर आने से मौसम में बदलाव आता है। बादल सक्रिय होने के साथ ही बारिश तथा धूल भरी आंधी चलने की संभावना बन जाती है। कुछ इसी तरह का मौसम इन दिनों विंध्य क्षेत्र में बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि यह परिवर्तन मौसम में बदलाव से है। इससे अभी जिले को राहत नहीं मिलेगी बल्कि आगामी समय तक मौसम की यह स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान बादल देखे जाएंगे और बारिश होने की भी संभावना होगी। इससे लोगों को गर्मी से कोई खास राहत हालांकि नहीं मिलेगी बल्कि खलिहान में रखी हुई फसल और आम के पैदावार पर सीधा असर पड़ेगा।
यह भी बताए जा रहे कारण
गर्मी के महीने में जिस तरह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है उसके लिए विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा है और बारिश होने के चलते इसका असर विंध्य क्षेत्र में भी पड़ रहा। बादलों के साथ बूंदबांदी और बारिश होने की भी स्थिति बनी हुई है। तो वहीं मौसम में बदलाव के पीछे का एक कारण पाकिस्तान की सीमा क्षेत्र और राजस्थान में बने हवा के दवाब भी है। पिछले 5 दिन पूर्व राजस्थान के पाकिस्तान बार्डर में इस तरह का हवा का दवाब बनने के बाद गर्म हवा चलने से विंध्य क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया है और मई के प्रथम सप्ताह में बादल, बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है।
24 घंटे में हो सकती है बारिश
जिस तरह से मौसम का मिजाज बन रहा है उससे संभावना है कि जिले के अंदर आगामी 24 घंटे में बादलों के साथ बारिश भी होगी। बता दें कि रविवार की रात 12 बजे बादल आने के बाद बूंदाबांदी जिले के अंदर हुई है तो वहीं सुबह ठण्ड हवाएं चलने के साथ ही रूक-रूककर बूंदबांदी हुई है। जबकि दोपहर के समय तेज धूप निकलने से एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बादल, बारिश और हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है और लगभग 4 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। इन दिनों 38 से 39 डिग्री के बीच जिले का तापमान बना हुआ है। जबकि इसके पूर्व 42 से 43 डिग्री अधिकतम तापमान जिले का पहुंच गया था। तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...