मऊगंज।
गत दिवस मऊगंज कस्बे में कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के अल्प प्रवास के दौरान स्थानीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा न केवल स्वागत किया गया बल्कि क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शेषमणि मिश्रा के द्वारा नेता प्रतिपक्ष से राजनैतिक न केवल चर्चा की गई बल्कि 2018 में होने वाले चुनाव पर भी चर्चा की गई। इस दौरान मऊगंज विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना, विनोद मिश्रा, अब्दुल याकूब सिद्दीकी, विश्वनाथ मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह, बसंत मिश्रा, मकसूद खान, बेटा सिंह, लक्ष्मी सिंह, पप्पू सिंह, पंकज चतुर्वेदी, पप्पू पटेल, लालबहादुर पटेल, बिक्की सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसीजन उपस्थित रहे।
फोटो- 24- मऊगंज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष से चर्चा करते लोग।

Comments
Post a Comment