Skip to main content

MP में 'सड़क हादसों का रहा रविवार', 23 की मौत, 43 गंभीर || MP NEWS



भोपाल. रविवार का दिन प्रदेश भर में सड़क हादसों का दिन रहा। अलग-अलग सड़क हादसों में 23 लागों की मौत हो गई है, जबकि 43 घायल बताए जा रहे हैं।
पहली घटना : जबलपुर शहर से 50 किमी दूर शाहपुरा मनखड़ी में बस स्टॉप पर खड़े लोगों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीमेंट से ओवरलोड भरा ट्रक जबलपुर से भोपाल जा रहा था, मनखड़ी बस स्टॉप के इसका टायर फट गया, जिससे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कई लोग इसकी चपेट में आ गए।
जानकारी के अनुसार, करीब 3 बजे मनखड़ी बस स्टॉप के टायर फटने से सीमेंट से ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मनखेड़ी बस स्टॉप पर पलट गया, उसकी चपेट में कई लोग आ गए। जिसमें तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। ट्रक पलटने से कई लोग सीमेंट की बोरियों में फंसे रहे। मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया।

मृतकों में चार बच्चे भी शामिल

मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जो अपने परिजनों के साथ बस स्टॉप पर खड़े थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे दबे शवों को निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे में 3 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर बचाव कार्य जारी है, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मरने वाले एक ही परिवार के ग्राम सुनाचर के बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मरने वाले थाना बेलखेडा के सुनाचर गांव के निवासी हैं।
इनकी मौत हुई

पुलिस के अनुसार, हादसे में जिन 9 लोगों की मौत हुई है। उसमें चार बच्चे और तीन बच्चियाें समेत छह महिलाएं शामिल हैं। बच्चों में 15 वर्षीय अंजलि, 09 वर्षीय तुलसी चढार, 12 वर्षीय निशा, 12 वर्षीय नीतेश, 30 वर्षीय बबीता, 38 वर्षीय तुलसी, 35 वर्षीय सुनीता, एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला और 18 वर्षीय दुर्गेश शामिल हैं।

सीएम ने ट्वीट कर सांत्वना दी
सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है और सांत्वना दी है। उन्होंने लिखा, "जबलपुर के बेलखेड़ा में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।"

दूसरी घटना : मंदसौर जिले में बस पलटी, 9 की मौत, 35 घायल
मंदसौर जिले के थाना शामगढ अंतर्गत ग्राम धामनिया दीवान के पास लगभग 08:30 बजे भगवती बस सर्विस की बस क्रमांक RJ-09-CA-1437 द्वारा 02 मोटर साईकिल को टक्‍कर मार कर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस दुर्घटना में लगभग 09 लोगो की मृत्‍यु हो गई है, 30 से 35 यात्री घायल हो गए है। बस में 60 से 65 यात्री सवार थे। घायलों का उपचार शासकीय चिकित्‍सालय शामगढ मे किया जा रहा हैं। गंभीर घायलों को जिला चिकित्‍सालय मंदसौर में रैफर किया गया है। उल्‍लेखनीय हैं कि बस की रफ्तार अधिक होने एवं बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार होने की जानकारी परिलक्षित हुई हैं। घायल यात्रियों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी और बस की रफ्तार भी बहुत तेज थी, इसलिए बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

तीसरी घटना : अशोकनगर में हादसे में दो की मौत
विदिशा बाइपास के गरिमा पेट्रोल पंप मोड़ पर रविवार की सुबह डंपर और कार एक्सीटेंड में 2 लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि कार चालक समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और डंपर से भीड़ गयी, जिससे मौके पर ही 2 की मौत और कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही कुछ समय के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेन चौराहे की ओर से डंपर आ रहा था इधर, त्रिदेव मंदिर चौराहे की तरफ से कार आ रही थी। दोनों की रफ्तार तेज होने की वजह से गरिमा पेट्रोल पंप की मोड़ पर कार चालक का ब्रेक नहीं लग पाया और डंपर में जा घुसा। हादसा इतना भयानक था कि कार में आगे की सीट पर बैठे कार चालक पुरूष और बगल की सीट पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

चौथी घटना : सतना में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार 3 की मौत, १ गंभीर
सतना जिले के नेशनल हाईवे साथ मे आज भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदते हुए आगे बढ़ा और बाउंड्रीबाल से टकरा गया. इस हादसे में मोटरसाइकल सवार 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए. यह चारों लोग एक ही मोटरसाइकल पर सवार थे.

सतना के मैहर कस्बे के अंदर नेशनल हाइवे की सड़क रविवार की सुबह खून से लाल हो गई . कटनी की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदते हुए लगभग 150 मीटर तक घसीटता निकल गया. आगे जाकर ट्रक एक बाउंड्री वाल से टकरा गया. इस हादसे में तीन युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हैं.

अप्रैल में हुए भीषण सड़क हादसे
  • 28 अप्रैल : सतना में मैहर रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दूल्‍हे समेत छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। नेशनल हाइवे-7 पर हुए हादसे में ट्रक और कार की टक्‍कर हुई। 
  • 27 अप्रैल : मध्य प्रदेश के गुना जिले में बारातियों से भरे वाहन और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दुल्हन सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। 
  • 25 अप्रैल: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। यहां भी तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी वाहन को टक्कर मारी थी। 
  • 23 अप्रैल : विदिशा के पास दो कारों की टक्कर में 4 लोग जिंदा जल गए थे। घायलों को भोपाल रेफर किया गया था। 
  • 16 अप्रैल : धार जिले के ग्राम नवादपुरा के पास दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, चार अन्य घायल हुए थे। 
  • 10 अप्रैल :होशंगाबाद जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बुदनी में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर चार लोगों की मौत हो गई। 
  • 10 अप्रैल : छिंदवाड़ा जिले के अतरवाड़ा में भी ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...