रीवा। इन दिनों पुलिस अश्लील वीडियो देखने और डाउनलोड कर बेंचने वालों पर शिकंजा कस रही है। प्रदेश भर में अब तक दो दर्जन से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी है। वहीं रीवा जिले में यह तीसरी गिरफ्तारी है, पुलिस ने रीवा शहर के चिरहुला कॉलोनी से एक युवक को अश्लील वीडियो देखते हुए गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम बिछिया थानान्तर्गत चिरहुला कॉलोनी में अमर पटेल पिता पारस नाथ पटेल अपने मोबाईल में अश्लील वीडियो देख रहा था, जिसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही उसे कॉलोनी से दबोच लिया गया, युवक के पास से पुलिस ने मोबाईल एवं चिप बरामद कर धारा 292 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
इसके पूर्व मनगवां में एक दुकान में दबिश देकर पुलिस ने एक दुकानदार को अश्लील वीडियो डाउनलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि मऊगंज में एक युवक को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था, जब वह सार्वजनिक परिसर में अश्लील विडियो देख रहा था।

Comments
Post a Comment