Skip to main content

अय्याशी और नशे का शौक पूरा करने चुराते थे जीप-बाइक || REWA NEWS



रीवा। 
अय्याशी और नशे का शौक कम उम्र के युवाओं को अपराध की दुनिया में धकेल रहा है। पुलिस ने शनिवार रात समान थानाक्षेत्र स्थित पीके स्कूल के पीछे से चोर गिरोह के चार सदस्यों को चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की एक जीप, दो बाइक और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। चारों आरोपी 20 साल से कम उम्र के हैं। उन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे अय्याशी और नशे का शौक पूरा करने के लिए शहर से पलक झपकते बाइक और चार पहिया वाहन चोरी कर लेते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लेने का प्रयास कर रही है। जिससे अन्य वारदातों के खुलासे सहित गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी अशोक कोल 20 वर्ष निवासी पीके स्कूल के पीछे उर्रहट, विजय पासी 19 वर्ष वेदुआन टोला बिछिया थाना सिटी कोतवाली, शनी रावत 20 वर्ष निवासी ललपा तालाब थाना बिछिया और श्रवण तिवारी 19 वर्ष कोठार थाना कोतवाली जिला सीधी हाल मुकाम संजय नगर थाना समान को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से यह सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सिविल लाइन थाना के बृजधाम कालोनी पड़रा से चोरी गई प्रकाशचन्द्र विश्वकर्मा की जीप क्रमांक एमपी 17 बी 4757 बरामद की है। आरोपी जीप को करहिया मण्डी के एक बगीचे में छिपाकर रखे हुए थे। इसी तरह रणजीत यादव निवासी विंध्य बिहार कालोनी पड़रा की बुलट क्रमांक एमपी 17 एमक्यू 3798 बरामद की है। यह गाड़ी अशोक कोल, श्रवण तिवारी तथा विजय पासी ने चोरी कर अशोक कोल के घर छिपाई थी। इसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संतोष कुमार त्रिपाठी 48 वर्ष निवासी द्वारिका नगर की बाइक एमपी 17 एचडी 6685 बजाज सीटी 100 पुलिस ने बिछिया से बरामद की है। जबकि आरोपियों के द्वारा चोरी गई हीरोहोण्डा बाइक पूर्व में ही मनगवां थाना क्षेत्र से बरामद की गई थी। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो देशी कट्टे और एक जिंदा कारतूस, ताला तोड़ने का औजार, टार्च और लोहा काटने की ब्लेड सहित अन्य सामान भी बरामद किया है।
कई थानों की पुलिस रही शामिल
चोर गिरोह की जानकरी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाइन थाना, समान थाना और सगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी समान प्रभात शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी अरूण सोनी, सगरा थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय, उपनिरीक्षक जीपी त्रिपाठी, राजेन्द्र द्विवेदी, मगनलाल रावत, धर्मेन्द्र तिवारी, विनोद तिवारी, सुशील तिवारी, श्यामलाल पाठक, जितेन्द्र सेन, जनार्दन त्रिपाठी, सुफल द्विवेदी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
चोरी की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने कई चोरी की घटनाओं की जानकारी दी है। वाहन आदि बरामद किए गए हैं। उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पूछताछ के लिए रिमाण्ड पर लिया जाएगा। यह गिरोह कुछ समय से सक्रिय है।
-अरूण सोनी, टीआई, सिविल लाइंस।
फोटो-20- पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य और पुलिस टीम।
21- आरोपियों के पास से बरामद देशी कट्टा।
गिरफ्तार हुए चार युवकों से एक जीप, दो बाइक और दो कट्टे बरामद, बीस साल से कम के हैं सभी आरोप
ब्यूरो रिपोर्ट रीवा (Rituraj Dwivedi)

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...