Skip to main content

शिवराज ने लिटिल-लिटिल दिग्गी-कमल को झटका दिया, टोटल कांग्रेस के 10 लाख वोट चुराए || MP NEWS



भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज हुई कैबिनेट मीटिंग में अध्यापकों के संविलियन से संबंधित जो फैसला लिया गया है, चुनावी राजनीति के हिसाब से यह एक फैसला है जिसने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को एक साथ झटका दिया और अब तक कांग्रेस के खाते में दर्ज 10 लाख वोट चुरा लिए। 2.37 लाख अध्यापक और उनके परिवार इस बार गंगाजल उठाकर शिवराज सिंह विरोधी हो गए थे। आज शिवराज सिंह की जय-जयकार करते नजर आ रहे हैं। 

पूरे प्रदेश याद किए गए दिग्विजय सिंह के जुल्म

कैबिनेट मीटिंग में इस फैसले की खबर जैसे ही बाहर आई, सोशल मीडिया पर मप्र की टॉप ट्रेंडिंग बन गई। मध्यप्रदेश के हर गांव-शहर से 23 साल के संघर्ष ​को याद किया गया। बता दें कि ये वही संवर्ग है जिसे दिग्विजय सिंह सरकार ने शिक्षाकर्मी नाम दिया था। वेतन के नाम पर 500 रुपए प्रतिमाह तय किया गया था। 2003 में आत्मविश्वास से लवरेज दिग्विजय सिंह की शर्मनाक हार के प्रमुख कारणों में यह भी एक था। 

शिवराज सिंह ने कमलनाथ की खिचड़ी लूट ली

2003 में भाजपा ने शिक्षाकर्मियों ने वादा किया था कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी। तब से लगातार यह संवर्ग भाजपा से वादा पूरा करने की गुहार लगा रहा था। शिवराज सिंह ने शिक्षाकर्मियों का पदनाम बदलकर अध्यापक किया तो सम्मान लौटा। वेतन बढ़ा तो राहत मिली लेकिन हक की मांग जारी थी। 2013 के चुनाव के बाद जो जैसे अध्यापकों के सब्र का बांध ही टूट गया था। पिछले 5 साल में अध्यापक एक भी एतिहासिक आंदोलन नहीं कर पाए लेकिन आक्रोशित थे। गुस्सा बढ़ता जा रहा था। कमलनाथ ने मौके का पूरा फायदा उठाया। कई गुटों में बंट गए अध्यापकों को छिंदवाड़ा बुलाया। सम्मेलन किए। वादा किया कि सरकार बनते ही उन्हे नियमित कर दिया जाएगा। वो बड़ी शिद्दत से खिचड़ी पका रहे थे। 2.37 लाख अध्यापक परिवार के 10 लाख वोट कमलनाथ अपनी जेब में मानकर चल रहे थे। आज शिवराज सिंह, कमलनाथ की खिचड़ी लूट ले गए 

कांग्रेस को 10 लाख वोटों का नुक्सान

इस फैसले से कांग्रेस को सीधे 10 लाख वोटों का नुक्सान हुआ है। 2008 के चुनाव से पहले जब शिवराज सिंह ने अध्यापक नेता मुरलीधर पाटीदार को विधानसभा का टिकट देकर भाजपा में शामिल कर लिया तो अध्यापकों ने खुद को ठगा हुआ सा महसूस किया। इसके बाद जो वादे और आदेशों की लापरवाहियां हुईं। उसने शिवराज सिंह को अध्यापकों का दुश्मन नंबर 1 बना दिया था। बताने की जरूरत नहीं कि ये 2.37 लाख अध्यापक कम से कम 10 लाख वोट प्रभावित करते हैं। यह पूरी तरह से कांग्रेस में आ गया था परंतु अब शायद ही कांग्रेस के साथ रहे। इसका एक बड़ा कारण मप्र में दिग्विजय सिंह का फ्रंट लाइन में आ जाना भी है। कम से कम अध्यापक संवर्ग अब शिवराज सिंह की तुलना में दिग्विजय सिंह वाली कांग्रेस को तो कतई नहीं चुनेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...