Skip to main content

12वीं के बाद BBA-BCA नहीं BA-BSC चूज कर रहे हैं स्टूडेंट्स




सागर। 12th के EXAM RESULT आ चुके हैं। सफलता के जश्न भी खत्म हो गए। अब COLLEGE में अगले सप्ताह से ADMISSION प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। गर्ल्स एक्सीलेंस कॉलेज की बात करें तो यहां पिछले साल की तरह इस साल भी बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) और बैचलर ऑफ कम्प्युटर एप्लीकेशन (BCA) की आधे से ज्यादा सीटें खाली रहने की संभावना है। आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज ने इन विषयों में छात्रों की घटती रुचि के चलते कोर्स ही बंद कर दिए हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस साल भी BA और BSC जैसे विषयों की ज्यादा पूछपरख है। 

इस संबंध में जब विद्यार्थियों से बात की गई तो उनका कहना था कि जब JOB नहीं मिल रही तो BBA व MCA करने का क्या फायदा। जबकि बीए और बीएससी के साथ CIVIL SERVICES जैसी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। वहीं बीबीए जैसे कोर्सेज की PRIVET COLLEGE में फीस 25 हजार सालाना है जबकि सरकारी कॉलेजों में 13 से 15 हजार रुपए। वहीं बीए व बीएससी की फीस सिर्फ 3 से 4 हजार रुपए है। 

COMPETITIVE EXAM का क्रेज 

उच्च शिक्षा विभाग ने पिछले साल से सेमेस्टर खत्म कर वार्षिक परीक्षाएं आयोजित कराने का निर्णय लिया। जिसके चलते 2017-18 में गर्ल्स कॉलेज में बीए में 1100 सीटों पर 1245 एडमिशन हुए जिसमें कॉलेज प्रबंधन को बाद में 10 फीसदी सीटें बढ़ाना पड़ी। बीएससी (बायो.) की 425 सीटों पर 420 छात्राओं ने दाखिला लिया। वहीं, बीबीए में 50 सीटों पर सिर्फ 22 और बीसीए में 50 सीटों पर 23 छात्राओं ने प्रवेश लिया। आधे से ज्यादा सीटें खाली रह गई। 

विशेष CAREER COUNSELING के लिए दो केंद्र

18 मई को उच्च शिक्षा विभाग के सह आयुक्त नीरज मंडलोई ने 2017-18 में 12 वीं पास होने वाले स्टूडेंट्स के लिए जिला स्तर पर विशेष करियर काउंसिलिंग आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी 51 जिलों में 56 काउंसिलिंग केंद्र बनाए गए हैं। यहां 30 मई तक करियर काउंसलर्स के माध्यम से स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग की जाएगी। खास बात तो यह है कि जहां प्रदेशभर के सभी जिलों को एक-एक काउंसिलिंग केंद्र मिले हैं वहीं, सागर में दो केंद्र आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज और गर्ल्स एक्सीलेंस कॉलेज में बनाए गए हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...