बैढ़न कोतवाली थाना अन्तरगत ग्राम चरगोड़ा मे खेत में अवैध रूप से लगे 6 गांजा के पेड़ के साथ आरोपी रामदास वैश्य को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,बताया जा रहा कि टमाटर के खेत में अवैध रूप से गांजा का पेड़ लगा था , जिसकी कीमत लगभग 30000 रु• आंकी गई है,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/20(a) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है ,
गौर तलब हो कि यह कार्यवाही कोतवाली प्रभारी मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की गई है , जिसमें Si उदय, बालेंद्र त्यागी, अभिषेक पांडे, आदित्य करदाते प्रधान आरक्षक पिंटू राय, आरक्षक संजय सिंह परिहार, पंकज सिंह, सतीश बागरी की अहम भूमिका रही है !

Comments
Post a Comment