नवानगर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर द्वारा गैस गोदाम के
पीछे शातिर अपराधियों का एकत्रित होकर डकैती की योजना बनाने की सूचना
पुलिस को मिली सूचना मिलते ही थाना प्रभारी यू•पी• सिंह द्वारा तत्काल जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जो पुलिस अधीक्षक विनीत जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस पार्टी का गठन किया जाकर गैस गोदाम के पीछे नर्सरी की घेराबंदी की गई , व डकैत गिरोह को ललकारा गया तो डकैत गिरोह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किए , किंतु पुलिस द्वारा की गई सटीक घेराबंदी से सभी अपराधी भागने में असफल रहे और धर दबोचे गए अपराधियों में छोटू उर्फ जितेंद्र 22 वर्ष विक्रम 19 वर्ष, सुनील कुमार खरवार 22 वर्ष, राम कन्हई उर्फ कैरा 20 वर्ष, बालकृष्ण बसोर 24 वर्ष, अविनाश उर्फ बोधला 22 वर्ष, अमरेश विश्वकर्मा 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक रिवाल्वर दो जिंदा कारतूस के साथ, 1 नग लोहे की तलवार, 3 नग लोहे की राड़, दो नग लोहे का खन्ता, दो नग टॉर्च, नायलॉन की रस्सी, बीड़ी,माचिस, गुटखा,शराब, नमकीन के पैकेट एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल काले रंग बिना नंबर की जप्त किया गया आरोपियों से पूछताछ में पिछले दिनों ग्राम दसौती में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा तथा सीधी शहर के गल्ला मंडी में व्यापारी से पिस्टल अड़ाकर 1लाख 20 हजार रुपए लूटना स्वीकार किया हैं जिनसे लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, पूछताछ में जिले की कई लूट एवं नकब्जनी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है इस बड़ी कार्रवाई में नावानगर थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह के साथ स,उ,नि, संपति कुमार तिवारी प्रधान आरक्षक पप्पू सिंह, सुनील दुबे,उमेश अग्निहोत्री जीवेन्द्र मिश्रा, जगदीश प्रजापति आरक्षक-फूल सिंह कुलदीप शर्मा अनूप सिंह राकेश विश्वकर्मा कुंज बिहारी सिंह बृजेश सिंह की अहम भूमिका रही है।
तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS
अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

Comments
Post a Comment