Skip to main content

ये MP है, यहां हिंदी चलती है उर्दू नहीं: प्रवीण अढ़ायच || SATNA NEWS



सतना। छोटा काम हो या बड़ा, सभी के लिए प्राक्कलन तैयार किया जाता है, उसके बाद कोई काम शुरू होता है, लेकिन नगर निगम सतना इससे अछूता है। यहां हर काम में भर्रेशाही मची हुई है, हालत यह है कि मौके पर बिना गए ही निर्माण और विकास कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया जाता है।
ऐसा ही मामला मैत्रीपार्क के सामने बन रहे पार्क में सामने आया, जिसमें 18 एकड़ में साढ़े तीन करोड़ के कार्य के लिए प्राक्कलन तैयार करने वाली कंसलटेंट एजेंसी ने वगैर मौका-मुआयना किए ही प्राक्कलन तैयार कर दिया। मौके पर गड़बड़ी पाए जाने के बाद नगर निगम आयुक्त प्रवीण अढ़ायच ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए नए सिरे रिवाइज प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों समेत ठेकेदार को भी जमकर फटकार लगाई। 
मौके पर देखा नक्शा
मैत्रीपार्क के सामने अमृत योजना के तहत बन रहे पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम आयुक्त प्रवीण सिंह अढ़ायच को काम में गड़बड़ी नजर आई, जिस पर उन्होंने मौके पर नक्शा मंगाकर देखा। इसके बाद नए सिरे से प्राक्कलन तैयार करने को कहा।
भड़के कमिश्नर, ठेकेदार ने मांगी माफी
सूत्रों के मुताबिक आयुक्त प्रवीण सिंह अढ़ायच जब पार्क-मेले का निरीक्षण कर रहे थे, उसी समय एक शख्स भागते-भागते आया और आयुक्त के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए कहा कि- साहब गलती हो गई, एक बार माफ कर दीजिए, अगले 2 घण्टे के अंदर निर्देशों का पालन हो जाएगा। सामने वाले के इस तरह अनुनय-विनय करने के बावजूद आयुक्त ने फटकार लगाते हुए कहा कि- क्या मैंने तुम्हें ऊर्दू में बोला था, यह म.प्र. है और यहां हिन्दी चलती है और मैंने तुम्हें हिन्दी में बोला था। दरअसल सामने वाला शख्स निर्माणाधीन पार्क का संविदाकार था, जिसे पार्क के संबंध में आयुक्त ने कुछ दिशा-निर्देश दिए थे, जिनका पालन नहीं किया गया था, इसी बात को लेकर आयुक्त नाराज थे। 
कचरे की पैमाइश
पार्क के निर्माण के लिए नए सिरे से प्राक्कलन तैयार किए जाने के निर्देश के बीच मैदान में कितनी गहराई तक कचरा और पन्नी है, इसकी भी जांच कराई। कितने गहरे तक कचरे की परत है, इसकी जांच उपयंत्री प्रियम्बदा सिंह ने की। कचरे की गहराई के हिसाब से ही पार्क का निर्माण का नया प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...