Skip to main content

रीवा के गौरव WEIGHT LIFTER मुकेश त्रिपाठी ने देश को दिलाया BRONZE, उद्योग मंत्री ने दी बधाई || REWA NEWS




रीवा । विन्ध्य क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलताएं अर्जित की हैं। तैराकी में कैप्टन बजरंगी प्रसाद से लेकर क्रिकेट में ईश्वर पाण्डेय तक कई नाम इसमे शामिल हैं। इस शानदार परम्परा को रीवा के गौरव भारोत्तोलक मुकेश त्रिपाठी ने आगे बढ़ाया है। उन्होंने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित एशियाई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। इस प्रतियोगिता में 18 देशों के 300 से ज्यादा भारोत्तोलकों ने भाग लिया। इस सफलता पर उद्योग, वाणिज्य तथा खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शासकीय आवास भोपाल में आयोजित समारोह में श्री त्रिपाठी का सम्मान किया। 

श्री त्रिपाठी रीवा जिले के ग्राम छिपिया के निवासी हैं। बचपन से ही उनका रूझान खेलों की ओर था। उन्होंने भारोत्तोलन में अपना भाग्य आजमाया। कठिन परिश्रम तथा कुशल खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उनके खेल में निखार आता गया। उन्होंने वर्ष 2017 से मंत्रालय स्पोर्ट क्लब भोपाल में प्रशिक्षण आरंभ किया। उन्हें संजय सक्सेना द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके पहले श्री त्रिपाठी में व्हीकल हेल्थ क्लब जबलपुर में खेल प्रशिक्षक दीपांकर सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। श्री त्रिपाठी ने दिसंबर 2017 में केरल में आयोजित एशियन क्लासिक चैम्पियनशिप में ओवरआल तीसरा स्थान प्राप्त किया। वे पांच सालों से मप्र के राज्य स्तरीय ओवरआल चैम्पियन हैं। उन्होंने स्नैच एवं जर्क में कुल 895 किग्रा वजन उठाकर रिकार्ड बनाया है। 

भारोत्तोलक मुकेश त्रिपाठी ने उदयपुर में एशियन चैम्पियनशिप में स्काटॅ में 325 किग्रा वजन उठाकर भारत को कांस्य पदक दिलाया। उन्होंने कुल 797.5 किग्रा वजन उठाया। श्री त्रिपाठी ने वर्ष 2018 में कोयम्बटूर में आयोजित नेशनल पावरड्डफ्टग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। जम्मू कश्मीर में आयोजित ओपन नेशनल चैम्पियनशिप में श्री त्रिपाठी ने रजत पदक जीता था। वे आगामी एशियाई खेलों तथा कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिये पदक जीतना चाहते हैं इसके लिये वे निरन्तर कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...