Skip to main content

10 साल का बेटा कर रहा था मां की आॅनलाइन जासूसी, सारी पोल खोलकर रख दी


तकनीकी डेस्क। इन दिनों अक्सर पेरेंट्स फेक आईडी बनाकर अपने बच्चों की जासूसी करते हैं परंतु उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में उल्टा मामला सामने आया है। यहां 10 साल के एक बच्चे ने फेक आईडी बनाकर अपनी मां की जासूसी की और वक्त आने पर सारी पोल खोलकर रख दी। दरअसल, पिछले कुछ समय से माता पिता में विवाद चल रहा था। पिता के संदेह सही हैं या नहीं, यह जानने के लिए बेटे ने फेसबुक पर एक फेक आईडी बनाई और अपनी ही मां से दोस्ती कर ली। फिर उसकी पूरी डीटेल्स हासिल कर ली। 

यह मामला मंगलवार को महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा। माता-पिता के मामले में एक भाई-बहन गवाही देने पहुंचे। बेटे ने मां की शिकायत की। मां पर आरोप लगाया कि वह पिता को परेशान करती है। विवाद सुलझाने के लिए महिला थाने में काउंसलिंग की गई। मामले में मंगलवार को दोनों बच्चों की गवाही ली गई। पति अपने 10 वर्षीय बेटा और 7 वर्षीय बेटी को गवाही के लिए थाने लेकर आया।

बेटे ने बताया कि मां मेरे पापा और दादी को परेशान करती है। काउंसलर्स के मुताबिक पोते ने अपनी दादी के एंड्र्रॉयड फोन से फेसबुक पर कई फेक आईडी बना रखी हैं। फेसबुक पर वह अपनी मां का फ्रेंड भी है। मां कब-कब ऑनलाइन रहती है, किससे चैटिंग करती है, फ्रेेंड लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं। इसकी जानकारी जुटाता था। कई फेसबुक फ्रेंड के बारे में बताया जिनसे काफी दिनों से चैटिंग चल रही है। मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान बच्चे की मां मौजूद नहीं थी।

Comments