Skip to main content

DOCTOR ने 135 म​हिला मरीजों को रेप किया, रिपोर्ट सिर्फ 1 ने दर्ज कराई




वडोदरा। अनगढ़ गांव में'डर्टी क्लीनिक'चलाने वाला डॉक्टर प्रतीक जोशी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इलाज की आड़ में लेडी मरीजों को बेहोश करके RAPE करने वाला यह डॉक्टर शुक्रवार को महिसागर जिले के एक गांव से पकड़ा गया। मीडिया के सामने डॉक्टर ने कई सनसनीखेज खुलासे किए। डॉक्टर ने कहा कि उसके पास गांववालों के कई गहरे राज हैं। इस मामले में क्लीनिक का कम्पाउंडर पहले ही अरेस्ट हो चुका है। डॉ. जोशी महिसागर जिले के कडाणा के पास वेलणवाडा गांव से शुक्रवार को पकड़ा गया। डॉक्टर ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद वो यहां-वहां भागता रहा। इस दौरान उसने कई रातें फुटपाथ पर भी बिताईं। डॉक्टर ने खुलासा किया कि गांव के कई लोग पिछले तीन महीने से उसे ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठ रहे थे। उसे टॉर्चर किया जा रहा था। एक बार उसका किडनैप भी किया गया। डॉक्टर ने कहा कि अगर पुलिस मीडिया के सामने उससे पूछताछ करे, तो वो गांववालों के और भी कई राज खोलकर रख देगा।

शहर के गोत्री रोड पर स्थित कृष्णा टाउनशिप में रहने वाले BHMS डॉ. प्रतीक जोशी का अनगढ़ गांव में क्लीनिक था। डॉ. जोशी अपने क्लीनिक पर आने वाली गरीब महिला मरीजों का बेहतर इलाज की आड़ में शोषण कर रहा था। डॉक्टर के लेडी मरीजों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के 25 वीडियो वायरल हुए थे। कंपाउंडर दिलीप गोहिल वीडियो बनाता था, ताकि महिलाओं को ब्लैकमेल किया जा सके। पुलिस पूछताछ में उसने 135 वीडियो बनाने की बात स्वीकार की।

पुलिस को गोहिल के पास से 25 वीडियो वाला एक पेन ड्राइव भी मिला। दिलीप ने बताया, वो कई सारे वीडियो डिलीट भी कर चुका है। वीडियो को उसने अपने 4 दोस्तों को भी भेजा था। दोस्तों ने वीडियो वायरल कर दिए। कम्पाउंडर दवाओं के डिब्बे के भीतर मोबाइल छिपाकर रखता था, ताकि लेडी मरीजों को शक न हो। कम्पाउंडर के अनुसार उपसरपंच को डॉक्टर जोशी की करतूतों का पता चल चुका था, इसलिए उसने डॉक्टर से 5 लाख रुपए ऐंठ लिए थे।

सिर्फ एक लेडी FIR दर्ज कराने आगे आई

'डर्टी क्लीनिक' की पोल खोलने सिर्फ एक पीड़िता सामने आई। उसने पुलिस में FIR दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया-'डॉक्टर मुझे अंदर के रूम में ले गया। उस दौरान मैं बेसुध थी। इसका फायदा उठाकर उसने मेरे साथ RAPE किया और वीडियो भी बनाया।' महिला ने कहा,'एक साल पहले मेरे हाथ-पैर और सिर में दर्द था। इलाज कराने कृष्णा क्लीनिक पर डॉ. प्रतीक जोशी के पास गई। डॉक्टर ने मुझे कोई गोली दी। उसे खाकर मैं बेसुध हो गई। उसके बाद डॉक्टर मुझे क्लीनिक के अंदर ले गया। उस दौरान डॉक्टर प्रतीक और कंपाउन्डर दिलीप गोहिल मौजूद थे। डॉक्टर ने मेरे साथ रेप किया और कंपाउन्डर ने वीडियो बनाया। होश आने के बाद मुझे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दवाई लेकर मैं घर आ गई।'

महिला ने आगे बताया-'तीन दिन बाद मैं फिर डॉक्टर के क्लीनिक पर दवा लेने गई। दिलीप गोहिल ने मोबाइल में मुझे रेप का क्लिप दिखाया। कंपाउन्डर ने कहा कि जब-जब डॉक्टर साब बुलाएंगे, तब-तब तुम्हे यहां आना होगा। अगर नहीं आई, तो यह वीडियो वायरल करके बदनाम कर देंगे। और अगर तुम आती रही, तो डॉक्टर साब तुझे पैसा भी देंगे। महिला ने पुलिस के अपनी आपबीती सुनाई-'डॉ. जोशी मुझे फोन करके बुलाते थे। मुझे बदनामी के डर से जाना पड़ता था। डॉक्टर मुझे दवा खिलाकर पहले बेसुध करता था। ऐसा करके उसने 7-8 बार दुष्कर्म किया।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...