शिवपुरी। करण अर्जुन फिल्म का गाना तो सुना ही होगा। छत पर सोया था बहनोई, में तन्नै समझ कर सो गई। कुछ ऐसा ही यहां नरवर कस्बे में हो गया। जहां एक महिला अपने पति के धोखे में अपने पड़ौसी के साथ सो गई। इतना ही नहीं महिला ने पति समझ कर उक्त पड़ौसी से संबंध भी बना लिए। सबकुछ हो जाने के बाद जब महिला को समझ आया कि वह उसका पति नहीं पड़ौसी है तो थाने जा पहुंची। महिला ने पड़ौसी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 15 में निवासरत एक 32 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर खटिया पर सो रही थी। तभी कस्बे में ही निवासरत पडौसी माधौसिंह आकर खटिया पर बैठ गया। महिला माधौसिंह को अपना पति समझ बैठी और उसके साथ संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी कुछ नहीं बोला। जब महिला ने संबंध बनाने के बाद देखा तो वह जिसे अपना पति समझ रही थी वह पति न होकर पड़ौसी निकला।
महिला ने उक्त घटनाक्रम की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन महिला को लेकर नरवर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Comments
Post a Comment