Skip to main content

M शिक्षा मित्र :11, 442 शिक्षकों में से 10 हजार 808 मौजूद नहीं! || REWA NEWS



रीवा। स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य की गई एम- शिक्षा मित्र योजना को विभाग के शिक्षक ही अमली जामा नहीं पहना पा रहे हैं। रीवा जिले में 11 हजार से अधिक शिक्षक और कर्मचारी विभाग में पदस्थ हैं जिनकी एम शिक्षा मित्र के माध्यम से आॅनलाइन उपस्थिति के साथ अन्य सुविधाएं भी आॅनलाइन कर दी गई हैं।

लेकिन अन्य सुविधाओं को छोड़कर इस योजना के तहत शुरू की गई आॅनलाइन अटेंडेंस को शिक्षक अपनाने को तैयार नहीं हैं। विभाग द्वारा पिछले एक महीने पहले प्रमुख सचिव के निर्देश पर इस व्यवस्था को अनिवार्य कर दिया था। लेकिन नया शिक्षण सत्र चालू होने के बावजूद भी 11 हजार में से मात्र 621 लोग ही एप के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

दो साल से लंबित थी यह योजना
एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति आॅनलाइन दर्ज करवाने को लेकर पिछले दो साल से विरोध चल रहा था। जिसके तहत शिक्षकों ने आॅनलाइन उपस्थिति की सुविधा को मानने से इंकार कर दिया। इस संबंध में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उच्च स्तर पर अधिकारियों से मिलकर और मुख्यमंत्री के सामने यह बात रखी थी। जिसके बाद कुछ समय के लिए एप के माध्यम से आॅनलाइन उपस्थिति को स्थगित कर दिया था। लेकिन हाल ही में पिछले महीने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ली गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में एम शिक्षा मित्र को शिक्षकों की उपस्थिति के लिए अनिवार्य करने का मौखिक आदेश दे दिया था। आदेश जारी होने के एक महीने के बाद भी शिक्षक अभी तक इस व्यवस्था से उपस्थिति नहीं दर्ज करवा रहे हैं।

10 हजार से अधिक शिक्षक अनुपस्थित
विभाग के पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार रीवा जिले के 11 हजार 442 शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में से मात्र 621 लोगों ने एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से आॅनलाइन उपस्थिति दर्ज करवाई है। वहीं अनुपस्थित होने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों की संख्या 10 हजार से अधिक है। विभाग के पोर्टल में दी गई जानकारी के मुताबिक 10 हजार 808 शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने एप का इस्तेमाल उपस्थिति के लिए किया है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...