Skip to main content

वेबसाइट के नाम पर धोखाधड़ी मामले में NAV INFOTECH Bhopal की प्रज्ञा को जेल भेजा


बालाघाट। जिले की वारासिवनी पुलिस ने कु.प्रज्ञा द्विवेदी पिता राकेश द्विवेदी निवासी अवधपुरी भोपाल को 13 जून 2018 को धारा 406, 420 धोखधड़ी करने के आरोप में उसके निवास से गिरफ्तार कर कल 14 जून 2018 को वारासिवनी न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया जहां उसके द्वारा प्रस्तुत जमानत पर रिहा किये जाने के आवेदन को खारिज करते हुये माननीय न्यायालय ने आरोपी को बालाघाट जेल भेजने के आदेश दिये। यह उल्लेखनीय है कि नव इंफोटेक एमपी नगर जोन न.1 प्लाट नंबर 11 प्रेस काम्प्लेक्स भोपाल के प्रो.रमाकांत उपाध्याय के साथ सहयोगी के रूप में कार्यरत थी।

रमाकांत उपाध्याय ने बालाघाट वारासिवनी के पत्रकार आनंद ताम्रकार से बालाघाट वार्ता नामक वेब साइट बनाने के लिये फोन पर चर्चा की और 25 हजार रूपये में वेबसाइट बनाकर देने की परस्पर सहमति होने पर आनंद ताम्रकार द्वारा रमाकांत उपाध्याय की फर्म नव इंफोटेक के खाते में जो कि भारतीय स्टेट बैंक की हबीबगंज शाखा में 5 हजार रूपये तथा प्रज्ञा द्विवेदी के स्टेट बैंक हबीबगंज शाखा के खाते में नेटबैकिंग के माध्यम से 5 हजार रूपये डाले तथा भोपाल स्थित अपने रिश्तेदार के मार्फत बैंक आॅफ बडौदा न्यू मार्केट भोपाल के खाते से चैक के माध्यम से 10 हजार रूपये दिये थे इस तरह 20 हजार रूपये का भुगतान शिकायतकर्ता द्वारा कर दिया गया भुगतान के पश्चात वेबसाइड बनाकर दिये जाने की बात पर रमाकांत उपाध्याय ने कहा की 56 हजार रूपये में वेबसाइट बनाने की बात हुई थी शेष रकम मिलने के बाद ही वेबसाइट बनाकर दूंगा इस पर शिकायतकर्ता द्वारा कहा गया की चर्चा के अनुसार वे 5 हजार रूपये की शेष राशि देने तैयार है जिस पर रमाकांत उपाध्याय ने वेबसाइट बनाकर देने तथा उसे दी गई रकम लौटाने से इंकार कर दिया।

इस पर शिकायतकर्ता ने रमाकांत उपाध्याय तथा प्रज्ञा द्विवेदी के खिलाफ वारासिवनी पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर वारासिवनी पुलिस ने रमाकांत उपाध्याय तथा प्रज्ञा द्विवेदी के विरूद्ध धारा 406, 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुये प्रज्ञा द्विवेदी को गिरफ्तार किया। रमाकांत उपाध्याय फरार बताया गया हैं जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

तो इसलिए हुआ रीवा में गैंगवार कुख्यात बदमाशों ने दाना दन चलाई गोलियां पुलिस के हाथ लगे सिर्फ गोलियों के खोखे || REWA NEWS

अफरा-तफरी के बीच जान बचा भागे राहगीर, गोली लगने से एक गुट के दो बदमाश घायल, घटना स्थल से कार और खोखे जब्त रीवा।  शहर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम दूर स्थित महाराजा होटल के पास सोमवार दोपहर हुए गैंगवार से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। तीन मिनट के घटनाक्रम ने न केवल खाकी के प्रभाव पर सवालिया निशान लगा दिया है बल्कि आम जनता स्वयं की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रही है। सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े 3 बजे अचानक कार और बाइक सवार युवकों में गैंगवार शुरू हुआ। दोनों तरफ से पिस्टल निकाल कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोली बारी में एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। हर घटना की तरह इस घटना में भी पुलिस तब मौके पर पहुंची जब गैंगवार समाप्त हो चुका था। आरोपी भाग चुके थे और घायल इलाज के लिए एसजीएमएच पहुंच चुके थे। पुलिस ने न केवल मौके वारदात से डेढ़ दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए हैं। साथ ही घायल के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज किया है। पुलिस अपराध कायम कर चिंहित लोगों की तलाश में जुट गई है। इन पर दर्ज हुआ मामला घायल संजय द्विवेदी रॉक व हि...

संजय रॉक और मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर हुए जानलेवा हमले के मुख्य शूटरों की फोटो वायरल | REWA NEWS

रीवा | विगत दिनो  संजय द्विवेदी उर्फ रॉक और उसके मुख्य गवाह प्रशांत मेंटल पर   हुए जानलेवा हमले के मुख्य  शूटरों की फोटो वायरल हो गयी है बताया जा रहा है कि सिविल लाईन थाना अंतर्गत गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास हुए ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे शहर में सनाका फ़ैल  गया |  तीन मिनट हुई इस फायरिंग में पुलिस को  16 खोखे  मिले |  वायरल फोटो किसकी है अभी ये जाँच का विषय है | बाइक सवार इन युवकों के सम्बं में किसी को सूचना मिले तो रीवा पुलिस के  अधिकारी य सिविल लाइन थाना प्रभारी से सम्पर्क कर सूचित करे  ! स्मोंटी सिंह और उसके साथियों पर आरोप  पुलिस को दिये बयान में संजय द्विवेदी रॉक और उसके साथी हिमांशु मिश्रा ने स्मोंटी सिंह, पप्पू यादव, भानू सिंह, पिन्टू सिंह, विकास सिंह टेम्पो, स्मोंटी के छोटे भाई विकास सिंह पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इनके बयान के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा 307 एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पता साजी में सरगर्मी से लग गई है। खबर लिखे जाने...

संविदा समाप्त, अध्यापकों को सम्मान, अतिथि चुप: शिवराज सिंह

भोपाल।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 'दिल से' कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से कर्मचारियों के मुद्दे पर बात की। उन्होंने बताया कि सविदा व्यवस्था को समाप्त करने का फैसला किया है। यानी अब एक भी संविदा नियुक्ति नहीं होगी। उन्होंने दोहराया कि अध्यापकों को सम्माजनक वेतन देंगे और महिलाओं को शाला शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। सीएम शिवराज सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन भत्ते दिए जा रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के बारे में सीएम ने कुछ नहीं कहा।  श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में एक लाख नई नौकरियों में भर्ती होगी। इसमें शिक्षकों के पदों में महिलाओं के लिये 50 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। बाकि भर्तियों में भी महिलाओं के लिये आरक्षण रहेगा। महिला स्व-सहायता समूहों को और सशक्त बनाया जा रहा है। प्रदेश में कर्मचारी कल्याण के लिये संविदा व्यवस्था को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिये नई नीति बनाई जा रही है। अध्यापकों और शिक्षकों की सेवा शर्तों और मानदेय को सम्मानजनक बनाया गया है। प्रदेश में केन्द्र के समान महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश...