बिजली, पानी, और रोजगार की समस्या से रूबरू होकर राजीव सिंह शेरा के नेतृत्व में हज़ारो की संख्या में युवको ने कमिश्नरी को घेरा || REWA NEWS
रीवा | शहर में बीते दिनों से चल रही बिजली पानी की समस्या से जनमानस परेशान हो चुकी है वही दुसरी तरफ रोजगार न मिलने से युवा परेशान है जिससे युवा अपराध के ओर बढ़ रहे है |
आम आदमी पार्टी के शहरी संयोजक अधिवक्ता राजीव सिंह शेरा ने मीडिया को बताया की भाजपा सरकार की तानाशाही से जनता त्रस्त हो चुकी है आये दिन कोई न कोई समस्याओ का सामना जनता को करना पड़ रहा है ,उन्होंने ये भी कहा की आने वाले समय में भाजपा का अस्तित्व खत्म हो जायेगा |
वही अधिवक्ता राजीव सिंह शेरा ने बताया की पुलिस के दम पर सरकार के हौसले बुलंद होते जा रहे है इसी के विरोध में हजारो युवक के साथ कमिश्नरी को घेरा गया |
बताया जा रहा है की आज होने वाले बड़े आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशाशन सुबह से ही सतर्क जो गयी थी | आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने विशाल बाइक रैली निकल कर विरोध दर्ज कराया |
Comments
Post a Comment