Skip to main content

Posts

सेना भर्ती में शामिल होंगे 13 जिलों के उम्मीदवार

गुना । शहर मुख्यालय पर 8 जनवरी से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली में अकेले भिंड-मुरैना जिले से 40 हजार से अधिक युवा आएंगे। सेना भर्ती के लिए 27 दिसंबर तक 13 जिले के करीब 66 हजार युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें करीब 70 प्रतिशत यानि 40 हजार से अधिक युवा भिंड-मुरैना जिले से हैं। जबकि आवेदन के लिए अभी तीन दिन शेष हैं। 31 दिसंबर के बाद सेना द्वारा आवेदकों को एडमिट कार्ड आॅनलाइन जारी किए जाएंगे और बताया जाएगा कि उन्हें किस तारीख को सेना भर्ती के लिए गुना पहुंचना है। सैनिक भर्ती में भारी संख्या में आने वाले युवाओं के लिए रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने और जारी ट्रेनों के कोच बढ़ाने तथा ट्रेनों के फेरे बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और युवा भी अपनी सुविधा के अनुसार भर्ती रैली में शामिल हो सकें। इस संबंध में सैनिक अधिकारी गुरुवार को भोपाल में रेलवे अधिकारियों से मिलेंगे। एक दिन में 5 से 6 हजार युवाओं को बुलाने की योजना जिला प्रशासन सैनिक भर्ती को सफल बनाने में जुटा है। 17 जनवरी को राघौगढ़ में नपा चुनाव के चलते प्रशासन और पुलिस के व्यस्त रहने से निर्णय लिया...

MP में 25 रूपये प्रतिदिन पर रसोइया बना रहे खाना

भोपाल।  अतिथि शिक्षकों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अतिथि शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गर्इं तो 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे और दुबारा शिवराज सरकार नहीं बनने देंगे। पिछले 10 वर्षों से कार्यरत अतिथि शिक्षक अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन व पत्र प्रदेश समिति ने सौंपे चुके हैं और कई बार मुख्यमंत्री ने नियमित करने की घोषणा भी की, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया।  इसलिए प्रदेश के सभी अतिथि शिक्षक 28 व 29 दिसम्बर को भोपाल के शाहजहांनी पार्क में आंदोलन कर रहे हैं। इस बार अतिथि शिक्षकों के साथ आंगनबाड़ी कर्मियों के नियमितीकरण की मांगों को लेकर भी आंदोलन हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ दो दिवसीय नींद हराम आंदोलन का शंखनाद हो चुका है। हजारों की तादाद में पहुंचे  समिति के प्रदेशाध्यक्ष शंभूचरण दुबे ने बताया कि हजारों की संख्या में भीड़ मैदान में जुटी है और सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश ...

कैसी विडंबना: साइबर क्राइम करने में अपने ही सबसे आगे

रीवा।  अपनों से ही अपनों को खतरा होने लगा है। सुनने में बात अटपटी लगती है, लेकिन यह सच है। साइबर सेल में फेक मोबाइल कॉल्स व वाट्सएप, फेसबुक आने वाले अनचाहे मैसेज को भेजने वाले अपने ही होते हैं। माता-पिता व बच्चों के बीच उत्पन्न हो रही दूरियां इसके लिए प्रमुख जिम्मेदार मानी जा रही है। लगातार रीवा जिले के साइबर सेल में प्राप्त होने वाली शिकायतों में से 90 प्रतिशत शिकायतों में बच्चियों को तंग करने वाले फोन कॉल्स अपनों या अपनों के परिचितों द्वारा किया जाता है। अधिकतर मामलों में खुद उपभोक्ता को इस बात का अंदाजा रहता है कि अमुक काल किसने की है। शुरूआती समय तो उन्हें अच्छा लगता है। लेकिन बाद में जब इन कॉल्स व मैसेजों की संख्या बढ़ती है तो वह शिकायत करने साइबर सेल पहुंच जाते हैं। पड़ताल के बाद जब पता चलता है तो परेशान करने वाला कॉलर अड़ोस, पड़ोस या फिर जान-पहचान वाला निकलता है। दूरी बन रही वजह मनोवैज्ञानिक मनोरमा शुक्ला ने बताया कि माता-पिता बच्चों को एडमीशन दिलाने के बाद कोचिंग के सहारे छोड़ देते हैं। लगातार पालक व पाल्य के बीच में बढ़ रही दूरियों के कारण बच्चें खुद को अकेला...

विंध्य व्यापार मेला: आज सेलेक्ट होंगे मिस, मिसेज और मिस्टर सतना

सतना । विंध्य चेंबर्स एंड कॉमर्स ऑफ इंडस्ट्रीज के द्वारा सतना के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित 11 दिन के व्यापार मेले में प्रतिदिन नए इवेंट्स देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को यहां सौंदर्य प्रतियोगिता के तौर पर मिस, मिस्टर और मिसेज सतना का चुनाव जॉन हेल्थ क्लब के द्वारा किया जाएगा। बॉडी बिल्डिंग के इस शो के अलावा इंदौर का मशहूर डांस ग्रुप भी संध्या समय में मेला में एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।    शनिवार को विन्ध्य व्यापार मेले के प्रागंण में केन्द्रीय महिला बाल विकास राज्य मंत्री डॉ़. वीरेन्द्र कुमार पहुंच रहे हैं। यहां उनके मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके पहले गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में आरिफ लतीफ और उनकी टीम ने शानदार कव्वाली कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। मेला परिसर में विशेष रूप से स्टेट टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर केएन मीणा, असिस्टेंट कमिश्नर उमेश त्रिपाठी, शीतल मिश्रा, रेल्वे एरिया आफीसर मृत्युंजय कुमार, रेलवे टीआई प्रदीप अ...

11 माह बाद गिरफ्तार, 7 लाख लोगों से ठगी का है आरोप इस महिला पर

पुणे/महाराष्ट्र।  7 लाख लोगों से 3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी ANUBHAV MITTAL की वाइफ और नोएडा की फ्रॉड कंपनी ABLAZE INFO SOLUTIONS PRIVATE LIMITED की फरार DIRECTOR आयुषी अग्रवाल मित्तल (AYUSHI AGARWAL MITTAL) को पुणे से पकड़ा गया है। आरोप है कि दंपत्ति ने SOCIALTRADE.BIZ के नाम से एक बेवसाइट बनाई और लोगों के साथ ठगी की। आयुषी को यूपी एसटीएफ, पुणे पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को पुणे से गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड पर होने की वजह से उसे बुधवार को गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।  नोएडा के सेक्टर-63 एफ-471 में चलने वाली एब्लेज कंपनी पर आरोप है कि उसने इंटरनेट पर फर्जी विज्ञापन लिंक लाइक कराने के बहाने लगभग सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट के प्रभारी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि केस के खुलासे के बाद से ही आयुषी की तलाश थी।  एसटीएफ टीम ने कानपुर स्थित उसके मायके, गाजियाबाद स्थित उसके घर, हापुड़ स्थित उसकी ससुराल समेत कई जगहों पर छापेमार...

साइंस स्टूडेंट्स के लिए गुडन्यूज मोदी सरकार लेने जा ही बड़ा फैसला

जबलपुर।  MBBS में ADMISSION के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। भारत के MEDICAL COLLEGE में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली ENTRANCE EXAM (NEET) के संदर्भ में केन्द्र सरकार परीक्षा में बैठने के लिए सिर्फ तीन मौके की बाध्यता खत्म करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रस्ताव पर MCI ने भी अपनी मुहर लगा दी है। अब नए नियमों के मुताबिक STUDENTS 25 साल तक इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। एमसीआई द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के तहत नीट में बैठने के लिए ऊपरी आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 25 वर्ष और अजा, जजा, अन्य पिछड़ा वर्ग व विकलांगों के लिए 30 साल होगी। आयु की गणना के लिए प्रत्येक वर्ष 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। जबकि न्यूनतम आयु प्रवेश के वर्ष में 31 दिसंबर तक 17 साल होनी चाहिए।  नए नियमों के तहत यदि कोई सामान्य वर्ग का छात्र सत्रह साल की उम्र में पहली बार परीक्षा देता है तो उसे अधिकतम 9 और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 14 मौके मिलेंगे। मंत्रालय के अनुसार 2017 से इसे लागू कर दिया जाएगा। इस फैसले से छात्रों पर तीन बार में ही परीक्षा पास करने लिए पड़ने वाला द...

बच्चों के WhatsApp चैक करना पेरेंट्स का अधिकार है, अपराध नहीं: कोर्ट

मैड्रिड।  स्पेन की एक अदालत ने फैसला दिया है कि अभिभावकों को सोशल मीडिया पर अपने नाबालिग बच्चों की गतिविधियों और वाट्सऐप चैट की निगरानी का अधिकार है। अदालत का मानना है कि अभिभावकों की जिम्मेदारी व अधिकार बच्चों की निजता से ऊपर हैं। दो बच्चों के पिता पर उनकी पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी के वाट्सएप चैट पढ़े जो कि निजता के अधिकार का हनन है। स्पेन के पोंटेवेद्रा शहर की अपील अदालत ने पिता को यह अधिकार देते हुए कहा, 'वाट्सएप सहित सोशल मीडिया से जुड़ी हर वेबसाइट पर माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधि पर नजर रखने का अधिकार है तभी वह बच्चों को कुछ गलत करने से रोक सकेंगे।' इससे पहले एक निचली अदालत ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा था कि अपनी बेटी के वाट्सएप चैट पढ़ना बच्चों की निजता के अधिकार का हनन है। कानून के मुताबिक इस अपराध के लिए चार साल की सजा और जुर्माना हो सकता है।