फैजाबाद. यूपी के फैजाबाद में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक फर्जी महिला दारोगा को अरेस्ट किया है। लड़की दारोगा की वर्दी में बिना हेलमेट स्कूटी से जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पूछताछ की तो सारे जवाब फर्जी निकले। जांच के दौरान उसके रूम से दारोगा की फर्जी वर्दी, आईकार्ड, नेम प्लेट आदि बरामद किए गए हैं। आगे पढ़िए पूरा मामला... - दरअसल, 2 दिन पहले यूपी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने निर्देश दिया था कि पुलिसकर्मियों के भी हेलमेट चेक किए जाएं। - चेकिंग के दौरान फैजाबाद पुलिस ने दारोगा की वर्दी में बिना हेलमेट स्कूटी सवार युवती को रोका। बातचीत के दौरान पुलिस को शक हुआ। - पूछताछ में उसने अपने आप को लखनऊ के गोमतीनगर में पोस्टेड बताया। जांच में पता चला कि न तो फैजाबाद, न लखनऊ में कोई संध्या तिवारी नाम की महिला पोस्टेड है। उसका बैच नंबर भी फर्जी निकला। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। - पूछताछ में उसने अपना नाम संध्या तिवारी बताया, जो मूलरूप से गोंडा जिले की रहने वाली है। फैजाबाद में दारोगा बनकर किराये के मकान में रहती है। - जब उसके कमरे की जांच की गई तो...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे