Skip to main content

Posts

अनूठी परंपरा : छह सौ साल पुराने इस मंदिर में सिर्फ पुरुष ही करते हैं गरबा

खरगोन का 600 साल पुराना बाकी माता मंदिर    देश का एकमात्र मंदिर है, जहां नवरात्री के दौरान एक अनूठी परंपरा का पालन किया जाता है. इस मंदिर में केवल पुरुष की गरबा करते हैं. यहां महिलाओं और युवतियों के गरबा करने की परंपरा नहीं है. हालांकि उन पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन परंपरा के पालन के लिए यहां सिर्फ पुरुष ही गरबा करते हैं. जानकारी के अनुसार खरगोन मेें बाकी माता मंदिर में केवल पुरुष ही गरबे करते हैं. यहां महिलाओं और युवतियों के गरबा करने की परंपरा नहीं है. महिलाएं और युवतियां यहां सिर्फ गरबा देखने आती हैं. करीब 600 सौ वर्ष प्राचीन इस मंदिर में नवरात्री में आरती के पहले प्रतिदिन पुरुषों द्वारा सात गरबे करने की अनूठी परंपरा चली आ रही है. बाकी माता मंदिर में माता के नौ रूपों की प्रतिमाएं एक साथ पीपल के वृक्ष के चारों ओर विराजित हैं. मूर्तियों के सामने पुरुषों द्वारा गरबे किये जाते हैं और बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां गरबो का आनंद लेने दूर-दूर से आती हैं. फूहड़ता और विदेशी संस्कृति से दूर इन गरबों में मां के प्रति सच्ची आस्था दिखाई देती है. खास बात यह है, कि यहां...

दोस्त की बहन से बातचीत करना पड़ा महंगा, चार युवकों ने जमकर पीटा

शिवपुरी में एक युवक को अपने दोस्त की बहन से बातचीत करना महंगा पड़ गया. बहन से बात करता देख नाराज दोस्त ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की लात-घूसों और बेल्ट से जमकर पिटाई    कर दी. इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे व्यरेल   भी कर दिया. पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मारपीट व अन्य विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाजाघर के पास चार दोस्तों द्वारा एक युवक की बेल्टों और लात-घूसों से जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को दोस्तों ने ही बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो के वायरल होते ही पीड़ित युवक भी थाने जा पहुंचा और चारों युवकों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट का मामला दर्ज कराया. पीड़ित युवक अमर बंसल के अनुसार आकाश दीवान और गौरव भीलवाल उसके घर आए औैर अपने साथ ले गए. दोनों अमर को लेकर बाजाघर के पास पहुंचे. यहां विक्की सेजवार और मुकुल मांझी मिल गए. चारों ने अमर को बंधक बना लिया और पूछने लगे की तू हमारी बहन से क्यों बात करता है. इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर चारों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की. आरोपि...

ग्राहकों के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहा है एयरटेल: UIDAI का नोटिस

नई दिल्ली।  मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल के पास करोड़ों ग्राहकों के आधार कार्ड मौजूद है। आरोप है कि वो अपने ग्राहकों के आधारकार्ड का दुरुपयोग कर रहा है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एयरटेल को नोटिस भी जारी किया है। अभी यह खुलासा नहीं हो पाया है कि यह दुरुपयोग कहां और किस पैमाने पर किया गया है। यूआइडीएआइ ने भारती एयरटेल और एयरटेल पेमेंट्स बैंक को नोटिस थमा दिया है। आरोप है कि सिम वेरिफिकेशन के लिए आधार देने वाले ग्राहकों की जानकारी के बिना कंपनी के रिटेलर उनका एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खोल रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि ग्राहक को बताए बिना उसकी किसी जानकारी का इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन है और इस पर आर्थिक दंड लगना चाहिए। नोटिस में भारती एयरटेल और उसके पेमेंट बैंक को जरूरी कदम उठाने और प्राधिकरण को जानकारी देने के लिए कहा गया है।  इस संबंध में पूछे जाने पर एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि पेमेंट बैंक पूरी तरह रिजर्व बैंक और यूआइडीएआइ के नियमों के अनुरूप काम कर रहा है। एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते ग्राहक की पूरी जानकारी के बाद ही खोले जाते हैं। कुछ ऐसी शिकायतें भ...

सतना में उद्योग मंत्री शुक्ला ने पांच करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

मध्य प्रदेश के खनिज उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला आज सतना    जिले के वीरसिंह पुर चितहरा और चित्रकूट में करोड़ों की लागत में होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया. मंत्री के इन कार्यक्रमों में भीड़ नदारत रही. ऐसे में स्कूली छात्रों को लाकर भीड़ दिखाई गई. चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव के मद्देनजर हर दिन प्रदेश का कोई न कोई  मंत्री क्षेत्र का दौरा कर रहा है. कोई घोषणा कर रहा है तो कोई विकास कार्यों का भूमि पूजन. आज खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सवा पांच करोड़ रुपये के 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया. उन्होंने चित्रकूट में मन्दाकिनी घाट के सौंदर्यीकरण व कामद गिरी परिक्रमा पथ पर डे शेल्डर के निर्माण की आधारशिला रखी. इन तीनों कार्यक्रमों में और सभा में भाजपाइयों का टोटा रहा. भीड़ नदारत थी, ऐसे में स्कूली बच्चों को लाकर भीड़ बढ़ाई गई. मंत्री के कार्यक्रम में भीड़ दिखाने व ताली बजाने के लिए स्कूल बंद कराकर बच्चों को लाया गया. छात्र छात्राएं परेशान थे. शाम तक ये बच्चे कार्यक्रम के समापन का इंतजार करते रहे. छात्रों को ये भी नहीं मालूम था कि यहां कौन मंत्री आए हैं. उनकी माने तो प...

कांग्रेस संगठन चुनाव : मंदसौर में जिला और ब्लॉक लेवल पर एकजुटता तार-तार

विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बार बड़े पैमाने पर तैयारी कर रही है. चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पार्टी जिलों में संगठन चुनाव    के द्वारा काफी फेरबदल कर रही है. इसी के चलते मंदसौर में भी पिछले 2 दिन से जिला और ब्लॉक लेवल पर संगठन के चुनाव की कार्यवाही जारी है. लेकिन संगठन चुनाव के कारण यहां पार्टी की एकजुटता तार-तार हो गई है. पार्टी के नेता अब कई गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं. विधानसभा  चुनाव के दौरान उभरने वाली गुटबाजी    को खत्म करने के लिए कार्यकर्ताओं में आपसी तालमेल से संगठन के चुनाव कर ऐसे पदाधिकारियों को पार्टी की कमान सौंपने की तैयारी में है, जिससे पार्टी एकजुट होकर आगामी चुनाव में जीत हासिल कर सके. लेकिन मंदसौर में इसके ठीक उलट संगठन चुनाव के पहले ही नेताओं में भारी गुटबाजी उभर आई है. यहां संगठन का पदाधिकारी बनने की होड़ में पार्टी कार्यकर्ता 4 गुटों में बंट गए हैं. पार्टी हाईकमान ने यहां संगठन चुनाव के लिए राजस्थान की पूर्व विधायक ममता भूपेश को रायशुमारी के लिए भेजा, लेकिन पदों की चाह में पार्टी नेताओं ने उनके सामने ही...

SIP: मात्र 5000 रुपए का निवेश और 15 साल बाद 1 करोड़

देश में इन दिनों सुरक्षित निवेश योजनाओं की काफी कमी है। बैंकों ने एफडी पर ब्याज ना के बराबर कर दिया है। हर साल जितना ब्याज मिलता है, उससे डबल महंगाई बढ़ जाती है। सवाल यह है कि निवेश कहां करें कि मोटा रिटर्न मिले और जालसाजी का शिकार भी ना हों। यदि आप ऐसा ही चाहते हैं तो आपके पास सिर्फ एक ही रास्ता शेष रह जाता है। इसका नाम है SIP यानि सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान। यह एक ऐसा इन्वेस्टमेंट प्लान है, जिसकी मदद से आप 15 साल के अंदर आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।  इसमें किसी तरह की हेरा-फेरी या फिर पैसे डूबने का खतरा नहीं है। इस प्लान के तहत आपको हर महीने अपनी इनकम से कुछ हजार रुपयों की सेविंग करनी होगी, जिसके बाद आप करोड़पति बन सकते हैं। अभी हम जो प्लान आपको बताने जा रहे हैं, उसके तहत हर महीने 5 हजार रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।  आपने म्युचुअल फंड और सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में कई जगह पढ़ा होगा। यह उसी तरह का निवेश है। आपको एक लांग टर्म इंवेस्टमेंट प्लानिंग करनी होगी, तभी आप करोड़पति बन पाएंगे। हालांकि यह केबीसी के 16 सवालों का उत्तर देने से ज्यादा कठिन ह...

हमें भी दी जाए सातवें वेतनमान और पेंशन की सुविधा

सरकार के अन्य विभागों की तरह हमें भी 2016 से सातवें वेतनमान और पेंशन की सुविधा दी जाए। पेंशनर्स को पहले की तरह बिजली बिल में छूट का लाभ दिया जाए। तकनीकी एवं गैर तकनीकी मस्टर रोल, दैनिक वेतन भोगी, वर्कचार्ज की नियमित भर्ती प्रारंभ की जाए। साथ ही संविदा मीटर रीडरों को नियमित कर फे्रंच बेनीफिट पुनरीक्षित किया जाए। यह मांग शुक्रवार को पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी जनता यूनियन के पदाधिकारियों ने संभागायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में की है। इससे पहले अमहिया स्थित पावर हाउस में एक सभा कर रैली भी निकाली गई। बर्दाश्त नहीं करेंगे शोषण पावर हाऊस कार्यालय परिसर में एकत्रित बिजली कर्मचारी जनता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महासचिव एमएल चौकसे, पावर जनरेटिंग यूनियन के केएल चंदेल, एनपी मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता मोहन अग्रवाल, पीएन नामदेव सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारी विभाग का कामकाज करने के साथ ही आम जनता को भी रोशनी देने में लगे हुए हैं। लेकिन कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लि...