फोटो- 11 - मारपीट एवं लूट की जानकारी देता अस्पताल में भर्ती पीड़ित। घायल ने दो आरोपी के पुलिस को बताए नाम रजिस्ट्री कराने सीधी जा रहा था युवक, नकटा गांव के पास हादसा रीवा। रीवा न्यूज़ मीडिया प्रतिनिधि स्कूटी में दो लाख रुपए की रकम रखने के बाद जमीन संबंधी दस्तावेज लेकर रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक पर उसका पीछा कर रहे हमलावरों ने प्राण घातक हमला करते हुए दो लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम देकर निकल गए हैं। मारपीट में गंभीर रूप से घायल भूपेन्द्र तिवारी पुत्र राममणि तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी सलैया थाना कमर्जी को गंभीरावस्था में इलाज के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने सलैया गांव से सीधी शनिवार की दोपहर जा रहा था। जैसे ही नकटा गांव के पास पहुंचा इसी बीच हॉकी, रॉड, डंडा आदि से लैस आधा दर्जन की संख्या में रहे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके पास रखे हुए दो लाख रुपए की रकम लेकर निकल गए। उसका आरोप है कि हमलावर आरोपियों में अर्पित तिवारी, अंकित तिवारी को वह पहचानता है। जबकि अन्य हमलावरों को वह ...
Broadcasting & Media Production Company in Rewa, :Latest News, Videos, Photos | सिंगरौली, रीवा, सतना, सीधी, की ताजातरीन खबरे