Skip to main content

Posts

बड़ी घटना की फ़िराक में घूम रहे पांच शातिर बदमाश पकड़ाए ; हथियार जब्त || REWA NEWS

सिविल लाइन पुलिस ने की कार्रवाई, बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम रीवा. वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठे शातिर बदमाश गुरुवार रात पुलिस के हाथ लग गए। बदमाशों के पास से मिले हथियार पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। सिविल लाइन थाना के बड़ी पुल के समीप गुरुवार रात पांच बदमाश बैठकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। मुखबिर से सूचना पर देर रात पुलिस ने बड़ी पुल के समीप घेराबंदी की तो कबाड़ी मोहल्ला के गेंदन लोनिया, विश्वजीत लोनिया, झब्बू लोनिया, देवी लोनिया, सागर लोनिया हत्थे चढ़ गए। तलाशी में मिले घातक हथियार   पकड़े गए आरोपियों की पुलिस ने तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो चाकू सहित अन्य सामान बरामद हुआ है जिसका इस्तेमाल करके घरों के ताले तोड़ा करते थे। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है। उक्त आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले विचाराधीन है। आरोपियों ने ढेकहा मोहल्ले में किसी घर का ताला तोडऩे का टारगेट फिक्स किया था। थाना प्रभारी अरुण सोनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड है। उ...

हथियारों से लैश आधा सैकड़ा युवकों ने मचाया आतंक || REWA NEWS

बाइक से आए आधा सैकड़ा युवकों ने मचाया आतंक बाइक से आए आधा सैकड़ा युवकों ने मोहल्ले में जमकर आतंक फैलाया। उन्होंने लोगों के साथ गाली-गलौज कर दुकान मे तोडफ़ोड़ की। जब पुलिस पहुंची तो सभी युवक फरार हो गए। विश्वविद्यालय थाना के नीम चौराहे में गुरुवार दोपहर बाइक से आधा सैकड़ा युवक आए थे। युवक लाठी, राड सहित अन्य हथियारों से लैश थे। बाइक में सवार होकर युवक नीम चौराहा पहुंचे जहां स्थानीय दुकानदारों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद वे बोदा हरिजन बस्ती पहुंचे जहां पर एक गुमटी में भी तोडफ़ोड़ की। इस दौरान मोहल्ले के लोग भयभीत रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी बाइक में सवार होकर फरार हो गए। आरोपी कुछ युवकों की तलाश में आए थे जिनका कुछ दिन पूर्व उनका विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर युवक आए थे। करीब आधे घंटे तक बेखौफ युवक हथियारों से लैश होकर घूमते रहे। स्थानीय लोगों का कहना था कि बाहरी युवक यहां आकर आतंक फैलाते है जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

मंदसौर गैंगरेप: जनता बोली हैवानों की फांसी का कोई विकल्प नहीं || MP NEWS

भोपाल।  मंदसौर में तीसरी कक्षा की मासूम 7 साल की बालिका से हद दर्जे की दरिंदगी करने वालों को लोग कम से कम फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दरिंदगी झेलने वाली इस मासूम के दोनों रेपिस्ट गिरफ्तार हो चुके हैं। रेपिस्टों ने पीड़ित बालिका की हत्या करने के लिए रेप करने के बाद प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की राड का इस्तेमाल किया साथ ही बालिका के चेहरे में दर्जनों घाव भी दिए। पीड़िता की हालत में फिलहाल सुधार हो रहा है। वहीं मासूम बच्ची के पिता ने मांग की है कि मुआवजा देकर हमारा अपमान न करें बल्कि रेपिस्ट को फांसी दे। वहीं मासूम के साथ हुई ज्यादती के खिलाफ लोगों का गुस्सा पांचवें दिन और बढ़ गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इस घटना के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया।  मंदसौर, इंदौर, रतलाम सहित कई जिलों में आरोपियों को फांसी देने की मांग चारो ओर पकड़ती जा रही है। राजधानी भोपाल में भी शनिवार शाम और रविवार को भी कैंडिल मार्च निकाला गया जिसमें दरिंदों के लिए फांसी की सजा की मांग की गई। इस घटना में मुख्य़ आरोपी इरफान के सहयोगी और दूसरे आरोपी आसिफ की...

मप्र 14 जिलों के SP बदले || MP NEWS

भोपाल।  मध्यप्रदेश गृह विभाग ने आज जारी एक लिस्ट में 14 जिलों के एसपी बदल दिए हैं। इसके साथ ही भारतीय पुलिस सेवा के कुल 23 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा कुछ आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन भी दिया गया है। दोनों लिस्ट एक साथ इस प्रकार हैं:   मुकेश कुमार जैन: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल से विकअ/अमनि मध्यप्रदेश भवन ​नई दिल्ली।  राजेश गुप्ता: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष अभियान पुलिस मुख्यालय वर्तमान के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर पुलिस मुख्यालय भोपाल राजा बाबू सिंह: पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा एवं समन्वय मप्र भवन नई दिल्ली से पुलिस महानिरीक्षक विसबल जबलपुर।  जीजी पांडे: पुलिस उप निरीक्षक शिकायत पुमु भोपाल से पुलिस उप निरीक्षक विसबल इंदौर।  राजेश कुमार हिंगणकर: पुलिस अधीक्षक सतना से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी।  अंशुमान सिंह: एसपी देवास से एसपी रतलाम।  मिथलेश शुक्ला: सेनानी 13वीं वाहिनी ग्वालियर से एसपी कटनी।  तिलक सिंह: एसपी अशोकनगर से अनूपपुर।  अमित सिंह: एसपी रतलाम से ...

बढ़ सकती है विश्वविद्यालय कर्मचारियों की सेवा अवधि || REWA NEWS

रीवा  |  अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने की अवधि को बढ़ाना रहा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन ने सभी शासकीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से 62 कर दी है। मगर शासन के नियम विश्वविद्यालय में लागू नहीं होते। जिसके चलते विवि के कर्मचारियों में रिटायरमेंट की उम्र न बढ़ने को लेकर काफी असंतोष रहा।  कार्य परिषद में प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों के रिटायरमेंट को 62 वर्ष करने राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा है। शासन के द्वारा प्रस्ताव को मंजूर करने के बाद विवि कर्मचारियों की रिटायरमेंट की अवधि भी दो साल बढ़ जाएगी। विवि प्रबंधन के इस निर्णय से सभी वर्ग के कर्मचारियों में खुशी की लहर छा गई है। कर्मचारियों ने रिटायरमेंट की अवधि बढ़ जाने से विवि प्रबंधन की जमकर तारीफ की है। आज घोषित होंगे चार पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ...

बिटिया की शादी तय करने जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत || REWA NEWS

रीवा  | बेटी की शादी तय करने मोटरसाइकिल से जा रहे पिता को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मोटर साइकिल सवार दोनों लोग सड़क पर उछल कर गिर पड़े जिसमें पिता की मौके पर मौत हो गई और साथ में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। लौर थाना अंतर्गत उमरी गांव में साकेत परिवार के घर में बेटी की शादी लगने की खुशी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। बेटी का विवाह तय करने के लिए रीवा जा रहे पिता के साथ एक अन्य पारिवारिक सदस्य की दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देर शाम दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। एक की मौके पर हुई मौत सीधी से रीवा आ रही बस क्रमांक एमपी 53, 0717 द्वारा मोटरसाइकिल से जा रहे रघुनाथ साकेत एवं बैजनाथ साकेत निवासी उमरी थाना लौर को सिलपरा नहर के पास जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों चलकर जमीन पर गिर पड़े। रघुनाथ साकेत का सर जमीन से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो...

डीईओ का निर्देश, साढ़े 10 बजे खुले स्कूल

सतना।  सोमवार से सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्राचार्याे के साथ आयोजित बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बीएस देशलहरा ने दी। इसके साथ ही 3 जुलाई को आयोजित कक्षा 12वीं के फेल और पूरक विद्यार्थियों के लिए आयोजित कॅरियर काउंसलिंग की तैयारी की समीक्षा करते हुए डीईओ ने आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। प्राचार्यों के साथ बैठक में की कामों की समीक्षा 3 जुलाई को कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा है, जो सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित होगी, इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए जिले में 9 केंद्र बनाएं गए है। जिला मुख्यालय मेें इस कार्यक्रम का आयोजन व्यंकट क्रमांक 1 और 2 में होगा। बैठक दौरान डीईओ ने सायकल, लेपटॉप पात्रता की सूची भेजने, बेस-लाइन, ब्रिजकोर्स जैसे प्रमुख बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए। ITI के काउंसलर करेंगे काउंसलिंग परीक्षा और मुख्यमंत्री से संवाद के पश्चात बच्चों की कॅरियर संबंधित टिप्स स्थानीय आईटीआई से जिन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, वे बच्चों वि...